{"_id":"65c12f7d5ef372e72300e2dd","slug":"bhim-armys-dharna-demonstration-at-dm-ssp-office-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-103778-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भीम आर्मी का डीएम-एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भीम आर्मी का डीएम-एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
Tue, 06 Feb 2024 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। बीरपुर गांव में एक सप्ताह पूर्व दलित युवक राजन का शव पेड़ से लटका मिलने के मामले में सोमवार को भीम आर्मी ने डीएम-एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों अधिकारियों को ज्ञापन दिया और पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
सोमवार को भीम आर्मी जिलाध्यक्ष शौर्य आंबेडकर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और मृतक राजन के परिजनों में डीएम डॉ. दिनेश चंद व एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन देकर बताया कि 29 जनवरी को मायापुर गांव निवासी राजन का शव बीरपुर गांव में आम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला था। मामले में परिजनों ने कई लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें प्रेम प्रसंग के चलते राजन की हत्या करने का आरोप लगाया गया था। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आज तक न तो किसी नामजद की गिरफ्तारी की और न ही उनके बयान दर्ज किए। जिसके चलते आरोपी उन पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। जिलाध्यक्ष शौर्य अंबेडकर ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो भीम आर्मी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस दौरान कांग्रेस नेता इमरान मसूद भी वहां पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा कर धरना खत्म कराया। ज्ञापन देने वालों में रविकांत गौतम, सचिन देव, अक्षय कुमार, आकाश, रोनू, पप्पू, ललिता, प्रदीप कुमार, बिजेंद्र, पंकज, रोहित कुमार, लोकेश, जितेंद्र आदि शामिल रहे।