फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhim Army Schools closed due to Corona will open again

कोरोना के कारण बंद हुईं भीम आर्मी पाठशालाएं फिर खुलेंगी

Sun, 01 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army Schools closed due to Corona will open again
सहारनपुर। कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण बंद हुई भीम आर्मी पाठशालाएं फिर से शुरू होंगी। रविवार को भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने चर्चा के बाद यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने बताया जल्द ही सहारनपुर के प्रत्येक विधानसभा में निरीक्षण किया जाएगा। जहां भी भीम आर्मी पाठशालाओं का संचालन बंद हैं, उनको पुन: शुरू कराया जाएगा। जहां पाठशालाएं ठीक प्रकार से चल पा रही हैं, वहां सुधार कराया जाएगा। वह खुद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पाठशाला में जाकर वहां के बच्चों और अभिभावकों से बात करेंगे। जो भी समस्या सामने आएगी, उसे दूर कराया जाएगा। जल्द ही ग्राम स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पूरे देश में भीम आर्मी की पाठशालाएं खोली जाएंगी। वर्तमान में जो भीम आर्मी पाठशालाएं चल रही हैं, उन पाठशालाओं में पढ़ाने वाले अध्यापकों को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कराकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का वो दूध है, जो पीएगा वो दहाड़ेगा। बहुजन समाज को यह बात समझने की जरूरत है। शिक्षा से ही उनका उद्धार हो सकता है। इस दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed