फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद्रशेखर ने सहारनपुर में जातीय हिंसा के बाद बटोरीं थी सुर्खियां, अब टाइम मैगजीन में शुमार हुआ भीम आर्मी संस्थापक का नाम

Fri, 19 Feb 2021 01:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 19 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army chief Chandrasekhar name included in the list of ten influential people of the world released by Time magazine
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला।

टाइम मैगजीन द्वारा बुधवार को जारी की गई दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की श्रृंखला में भीम आर्मी संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का नाम भी शामिल किया है।

चंद्रशेखर आजाद सहारनपुर के गांव शब्बीरपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद सुर्खियों में आए थे। जिसके बाद वह 16 महीने तक रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत जेल में भी रहे।
 
Bhim Army chief Chandrasekhar name included in the list of ten influential people of the world released by Time magazine
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद - फोटो : amar ujala

छुटमलपुर के पास स्थित गांव घड़कोली के रहने वाले चंद्रशेखर आजाद ने एलएलबी की पढ़ाई देहरादून से की है। वर्ष 2015 में भीम आर्मी भारत एकता मिशन का गठन किया गया था, जिसके वह संस्थापक हैं। मई 2017 में जब शब्बीरपुर गांव में जातीय हिंसा हुई तो भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरीं थीं।

Bhim Army chief Chandrasekhar name included in the list of ten influential people of the world released by Time magazine
चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

जेल से रिहा होने के बाद चंद्रशेखर ने मिशन जारी रखा और दलितों के खिलाफ होने वाले मामलों में कार्रवाई की मांग उठाते रहे।

हाथरस की बिटिया से दरिंदगी के मामले से लेकर राजस्थान और हरियाणा में हुई घटनाओं के विरोध में भी प्रदर्शन किए। इसके अलावा दिल्ली में संत रविदास मंदिर हटाने से रोकने को लेकर भी आंदोलन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhim Army chief Chandrasekhar name included in the list of ten influential people of the world released by Time magazine
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

स्कूल चलाए और बच्चों को किताबों का वितरण 
भीम आर्मी ने दलित समुदाय की शिक्षा को लेकर भी प्रयास किए। गांव भादो में इस संगठन ने पहला स्कूल भी खोला था। जबकि अन्य जिलों में भीम आर्मी की टीम द्वारा स्कूलों में किताबों का वितरण कराया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाई। 

विज्ञापन
Bhim Army chief Chandrasekhar name included in the list of ten influential people of the world released by Time magazine
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

पार्टी का गठन कर चुनाव लड़ने की तैयारी 
चंद्रशेखर आजाद ने आजाद समाज पार्टी का गठन एक साल पूर्व ही किया। इसके बाद यूपी के विभिन्न सीटों पर हुए उपचुनाव के दौरान बुलंदशहर सीट से अपना प्रत्याशी भी उतारा। अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और उसके बाद विधानसभा चुनाव में भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed