फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhim Army burnt the effigy of Ram Rahim

Saharanpur News: भीम आर्मी ने फूंका राम रहीम का पुतला

Sat, 25 Mar 2023 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army burnt the effigy of Ram Rahim
कार्रवाई के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बेहट (सहारनपुर)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में शुक्रवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, जिसमें राम रहीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
शुक्रवार को भीम आर्मी कार्यकर्ता मोहल्ला खालसा स्थित रविदास मंदिर में इकट्ठा हुए और यहां से जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए शाकंभरी गेट पर पहुंमे और वहां उन्होंने राम रहीम का पुतला फूंका। यहां से नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भीम आर्मी किसी भी महापुरुष का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। राम रहीम ने महान संत शिरोमणि गुरु रविदास पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर समाज की भावनाओं को आहत किया है। उनके इस कृत्य से समाज में उनके प्रति रोष है। चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने राम रहीम के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीम दीपक कुमार को सौंपा। विरोध प्रदर्शन में विकास नौटियाल, अमन कुमार, हरपाल, राजन, कुलदीप, मिंटू, सुमित, सन्नी, आशीष, जीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, शुभम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed