फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhim Army and ASPA workers demonstrated and submitted a memorandum.

Saharanpur News: भीम आर्मी, आसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Thu, 16 Oct 2025 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army and ASPA workers demonstrated and submitted a memorandum.
नकुड़। भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के बारे में मध्य प्रदेश के वकील अनिल मिश्रा द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कोतवाली के सामने अनिल मिश्रा का पुतला जलाने का प्रयास भी किया गया।
विज्ञापन

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के विकास कुमार, सौरभ कुमार, मनीष पालीवाल, हिमांशु, विशाल आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के सामने अनिल मिश्रा का पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस की सख्ती के कारण पुतला नहीं जलाया जा सका। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के विकास कुमार, आजाद समाज पार्टी के महेश कुमार ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई पर एक वकील द्वारा जूता फेंकने, मध्य प्रदेश में वकील अनिल मिश्रा द्वारा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध और हरियाणा के आईपीएस वाई पूरण सिंह की आत्महत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को एसडीएम सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार प्रियंक सिंह ने समझाकर शांत कराया। इस दौरान भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल, अमरदीप सिंह, दिनेश, पंकज, सौरभ कटारिया, अंकुर, अंकित, विशाल, सचिन, अर्जुन गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed