{"_id":"58c199ee4f1c1b5e3ddc65ec","slug":"bhekiyu-hijacked-at-powerhouse-talks-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का बिजलीघर पर धरना, वार्ता विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का बिजलीघर पर धरना, वार्ता विफल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिजलीघर पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गंगोह में किसानों की विद्युत संबंधी विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर अनिश्चित कालीन धरना आरंभ कर दिया।
दोपहर बाद निगम और प्रशासनिक अधिकारी उनके बीच पहुंचे। उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। शाम तक चली वार्ता बेनतीजा रही। आंधी और बारिश के बावजूद समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था।
विद्युत निगम द्वारा क्षेत्र के किसानों के काटे गए नलकूप कनेक्शनों को चालू कराने, पीडी कनेक्शनों की जांच कर उन्हें समाप्त करने, विद्युत चेकिंग और मीटर बदलने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली बंद करने, बिलों को ठीक करने, बकाया बिलों को चार किस्तों में लेने, सिंकदरपुर बिजलीघर की व्यवस्था ठीक
विज्ञापन
करने, प्रस्तावित नई लाइन को बनवाकर ट्रांसफार्मर से जोड़ने और बिजलीघर की चारदीवारी बनवाने, बिजली घरों पर उसी गांव के कर्मचारी के बजाय अन्य गांवों के कर्मचारी को तैनात करने, रात में बिजलीघरों पर स्टाफ तैनात करने और नगर को तीन नंबर से जोड़ने आदि मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ता बिजलीघर पर धरना देकर बैठ गए।
उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को अपने बीच बैठा लिया। कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसडीएम शमशाद हुसैन के निर्देश पर नायब तहसीलदार राकेश शर्मा, एक्सईएन सुरेंद्र कुमार, एसडीओ सुनील बहल और जेई रामकुमार धरनारत किसानों के बीच पहुंचे।
शाम तक उनकी किसानों से वार्ता होती रही, मगर भाकियू कार्यकर्ता आश्वासन के बजाय मांगों के अविलंब समाधान की मांग पर अडे़ रहे। धरने में पूर्व मंडल अध्यक्ष चौधरी देशपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष डा. ओमपाल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष ब्रजपाल सैनी, नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी, रामपुर तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल, वली हैदर, शकील, विक्रम, सतीश, मैनपाल कार्यकर्ता और किसान शामिल रहे।