फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhayla railway gate will remain closed for 12 hours on the night of 17 February

Saharanpur News: 17 फरवरी की रात में 12 घंटे बंद रहेगा भायला रेलवे फाटक

Sun, 16 Feb 2025 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bhayla railway gate will remain closed for 12 hours on the night of 17 February
सहारनपुर, देवबंद। देवबंद रुड़की नई रेलवे लाइन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। शेष कार्य को तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन आरंभ किया जा सके।
विज्ञापन

ट्रैक पर इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण रविवार की रात आठ बजे से भायला एवं रणखंडी रेलवे फाटकों को बंद कर दिया गया है।
रेलवे ने रेलवे फाटकों की दो दिन की बंदी का पत्र स्थानीय प्रशासन और शुगर मिल को भेज दिया है। जिससे फाटक बंद रहने के दौरान निर्बाध इंटरलॉकिंग कार्य किए जा सके। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फाटकों पर पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए भी लिखा गया है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि रणखंडी फाटक (समपार) संख्या 69 को रविवार की रात्रि 8 बजे बंद कर दिया गया था, जिसे सोमवार की सुबह 7 खोला गया है। इस दौरान फाटक पर यातायात पूर्णतया बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में 17 फरवरी को भायला फाटक (समपार) संख्या 70 को रात्रि 8 बजे से मंगलवार की सुबह 7 बजे तक बंद रखा जाएगा। रेलवे फाटकों की बंदी के चलते त्रिवेणी चीनी मिल ने रेलवे फाटकों से गन्ना लेकर आने वाले किसानों को सचेत कर दिया हैै। मिल अधिकारियों ने किसानों से दूसरे रास्तों से गन्ना लेकर आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed