फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhatiyu's indefinite strike begins

भाकियू का बेमियादी धरना शुरू

Mon, 20 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bhatiyu's indefinite strike begins
बिहारीगढ़ में भाकियू के धरने को संबोधित करते चौ रघुबीर सिंह - फोटो : SAHARANPUR
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर गांव मनोहरपुर में सर्विस रोड और नाला बनवाने की मांग को भाकियू कार्यकर्ता सड़क किनारे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वे यहां से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह भाकियू कार्यकर्ता युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज की अगुवाई में नेशनल हाईवे पर गांव मनोहरपुर में पहुंचे। वहां उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की घोषणा की। इस मौके पर अजय कांबोज ने कहा जब से नेशनल हाईवे अथॉरिटी हाईवे को बनाने का कार्य कर रही है, किसान तभी से सर्विस रोड और नाले के निर्माण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आठ माह पूर्व भी भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन हाईवे के किनारे गांव मनोहरपुर में हुआ था। उस वक्त तत्कालीन एसडीएम बेहट ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से वार्ता कर सर्विस रोड और नाला बनवाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था। आठ माह बाद भी अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में उन्हें धरने पर बैठना पड़ा है। उन्होंने कहा जब तक सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता वे यहां से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता चौधरी बच्चा सिंह ने की। संचालन मास्टर देवेंद्र कांबोज ने किया। धरने में मुख्य रूप से डॉ. राजवीर सिंह कांबोज, चंचल सिंह, डॉ. रणधीर सिंह, बबली कांबोज, मोहम्मद कामिल, राकेश काका, पारस सैनी, वाजिद धोबी, रघुवीर सिंह, अरविंद कांबोज, दिलशाद अहमद, सुरेश कांबोज, पिंकू ठेकेदार, पदम सिंह, मास्टर सुल्तान, महेंद्र सिंह राठौर, देशराज चौधरी, चौधरी केहर सिंह, मनोज चौधरी कमाली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed