फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhalla of jowar, millet kachori was popular in the fair

Saharanpur News: मेले में ज्वार का भल्ला, बाजरे की कचौड़ी की रही धूम

Sun, 26 Mar 2023 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 26 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bhalla of jowar, millet kachori was popular in the fair
रामलीला मैदान में ईट राइट मेले में दूघ के सैंपल की जांच कर दिखाते खाद्य अधिकारी
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से ईट राइट मेला लगाया गया। मेले में मोटे अनाज से तैयार 40 प्रकार के खाद्य पदार्थ परोसे गए। सांवा की खीर, ज्वार का भल्ला, जौ की लस्सी, बाजरे की कचौड़ी और कुट्टू के आटे के चिल्ले आदि की धूम रही।
विज्ञापन

रविवार को हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में ईट राइट मेले का उद्घाटन लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने फीता काटकर किया। राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार व्यापारियों के हित में काफी योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभांवित करने का कार्य कर रही है। ईट राइट मिलेट्स मेला लोगों को जागरूक करने के लिए लगाया गया है। सभी लोग मोटे अनाज का सेवन करें। मोटे अनाज के सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इस दौरान उन्होंने मेले में लगे स्टॉल का भी निरीक्षण किया और मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थों को देखा।
विज्ञापन

मेले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूध उत्पादों, मसालों में होने वाली मिलावट व उनकी जांच की सामान्य विधियों के बारे में बताया। संघर्ष बायो एनर्जी प्रोड्यूसर कंपनी से संजय सैनी, विक्रम सिंह पुंडीर ने मोटे अनाज के उत्पादन व प्रयोग के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य श्रेणी-2 पवन कुमार व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह ने बताया कि मोटे अनाज में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-बी आदि अधिक होते हैं। इससे ये अनाज सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग, पूर्व महापौर संजीव वालिया, महेंद्र तनेजा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शुक्ला, संजीत कुमार, रणधीर सिंह, महावीर प्रेमी, संदीप, राजीव आदि मौजूद रहे।


प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अव्वल बच्चे हुए पुरस्कृत ईट राइट मेले के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए कहा गया। वहीं, नीर डांस एकेडमी के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed