{"_id":"605e1d678ebc3ec89761f623","slug":"bhakyu-workers-staged-a-road-blockade-saharanpur-news-mrt531742428","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क जाम कर भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क जाम कर भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन
नकुड़ में चार और गंगोह में तीन घंटे तक की सड़क जाम
नकुड़/गंगोह। किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए भारत बंद के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नकुड़ में सहारनपुर रोड तथा गंगोह में गणेश शंकर विद्यार्थी चौक पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया। नकुड़ में चार घंटे बाद किसानों ने एसडीएम को मांगपत्र सौंपकर धरना समाप्त किया। जबकि गंगोह में तीन घंटे के जाम के बाद कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया।
शुक्रवार को पूर्व घोषित 12 घंटे के बंद को सफल बनाने के लिए सुबह करीब साढे़ दस बजे भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष कमलेश चौधरी के नेतृत्व में किसान बस स्टैंड पर पहुंचने शुरू हो गए। इसके बाद नकुड़-सहारनपुर मार्ग पर सड़क पर धरना देकर बैठ गए। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। जाम लगने से स्कूल से आने वाले छात्र छात्राओं व आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण बंद का कोई खास प्रभाव नहीं दिखा है। करीब दो बजे किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम हिमांशु नागपाल को किसानों ने मांगपत्र सौंपकर धरना समाप्त किया। इस दौरान सीओ अरविंद पुंडीर व इंस्पेक्टर केपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। प्रदीप ठाकुर, सुरेंद्र चौधरी, महीपाल, नाथीराम, इदरीस अहमद, शेखर, बिजेंद्र सिरोही, गुरनाम सिंह, कंवरपाल, राजेश प्रधान आदि रहे।
गंगोह में गणेश शंकर विद्यार्थी चौक पर जाम लगा धरने दिया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष बृजपाल सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों कानून वापस लेने पड़ेंगे। अगर कानून वापस नहीं लिए तो प्रधानमंत्री को गद्दी छोड़नी पड़ेगी। कहा कि गांवों में भाजपा के लोगों को न घुसने दें। नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी ने कहा कि सरकार सभी महकमे प्राइवेट कंपनी को बेच रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम छह सूत्री ज्ञापन कोतवाली प्रभारी भानू प्रताप सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में तीनों कृषि कानून वापस लेने, एमएसपी पर कानून, पराली जलाने पर किसानों पर मुकदमे वापस लेने, विद्युत दरें हरियाणा के बराबर कराने आदि मांग की गई। संचालन नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने किया। शिवचरण, तहसीन, पहल सिंह, मंगता, सरफाज, शकील, भूरा, नौशाद, अंकुर, बिलाल, आसिफ, इनाम, मीर हसन, इस्लाम, अनवर, विक्रम आदि रहे।