{"_id":"63db3478d8c417799230fae8","slug":"bhakiyus-strike-ends-after-bdos-assurance-saharanpur-news-c-14-1-101080-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बीडीओ के आश्वासन के बाद भाकियू का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बीडीओ के आश्वासन के बाद भाकियू का धरना समाप्त
Thu, 02 Feb 2023 09:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:26 AM IST
विज्ञापन
गंगोह ब्लाक में धरनारत भाकियू कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते बीडीओ
गंगोह। ब्लॉक कार्यालय पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन बीडीओ, एडीओ और सचिवों के साथ धरनारत कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों के बीच पहुंचे। उन्होंने खेद जताते हुए आगे से कोई शिकायत न होने की बात कही। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
ब्लाॅक कार्यालय पर आहूत धरने को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष चौधरी देशपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का हाल बेहाल है। सभी सरकारी कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं। ब्लॉक गंगोह के सचिव जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र और परिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर भी अवैध उगाही कर रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील अध्यक्ष बृजपाल सैनी ने कहा कि विद्युत विभाग का भ्रष्टाचार भी चरम सीमा पर है। उन्होंने विद्युत विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो अपने रवैए में सुधार कर ले नहीं तो भारतीय किसान यूनियन विद्युत विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी ने कहा कि पेराई सत्र शुरू हुए तीन महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने इसे किसानों के साथ खिलवाड़ बताते हुए सरकार से जल्द से जल्द गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। इस दौरान बीडीओ विजय तिवारी एडीओ और सचिवों के साथ धरनारत कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने सचिवों के व्यवहार के लिए खेद प्रकट करते हुए आइंदा कोई शिकायत मिलने पर दोषी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। धरने की अध्यक्षता भोपाल बांसदेई और संचालन नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने किया। अरविंद प्रधान उमरपुर, आशीष प्रधान बांसदेई, संजय, जयपाल, महाबीर, यामीन, अलीशान, जीशान, सतीश, रमन, भंवरसिंह, रईस कयूम, पप्पू, सतेंद्र पंवार, नितिन शर्मा, आबिद, ताहिर, पहलसिंह, सनव्वर, जुल्फान, रंगपाल, तेलूराम, मीरहसन रहे।