फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu Tikait protested at the Block Development Office

Saharanpur News: भाकियू (टिकैत) ने खंड विकास कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

Mon, 12 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait protested at the Block Development Office
गंगोह में बीडीओ को अपने बीच बैठाकर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू (टिकैत) ने ब्लाक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए खंड विकास कार्यालय में धरना दिया। बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों को एक घंटे से अधिक अपने बीच बैठाएं रखा। इसके बाद समस्याओं के समाधान और रवैये में सुधार के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गंगोह ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और वहां धरना शुरू कर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष हाजी तहसीन ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी विभागों के कर्मचारी किसानों का शोषण करने पर तुले हैं। कहा कि ब्लॉक के ग्राम सचिव जहां प्रधानों का शोषण कर रहे हैं, वही जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर भी लोगों से लूट की जा रही है। नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी ने कहा कि विद्युत विभाग भी किसानों का उत्पीड़न करने से पीछे नहीं हट रहा है। अवैध उगाही के लिए किसानों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि या तो विद्युत विभाग अपने रवैये में सुधार कर ले, नहीं तो भाकियू आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बीडीओ विजय तिवारी एवं मौजूद स्टाफ को लगभग एक घंटे तक अपने बीच में बैठाए रखा। ब्लाक अध्यक्ष हाजी तहसीन ने बताया कि बीडीओ एवं मौजूद सचिवों द्वारा जल्द ही सभी समस्याओं के समाधान एवं रवैये में सुधार का आश्वासन देने के बाद धरना स्थगित कर दिया गया। धरने में शिवचरण, जहांगीर, कयूम, अरविंद कुमार, जितेंद्र शर्मा, रमन, बृजपाल, तैय्यब, राशिद, कलीम, अहसान, मुकीम, हनीफ, पप्पू सतीश, कोसर, दीपक, मुनव्वर, बिल्लू शर्मा, राजकुमार, धर्मवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed