फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu staged a sit-in at the toll, now the officials will leave without paying the toll

Saharanpur News: भाकियू ने टोल पर दिया धरना, अब बिना टोल दिए निकलेंगे पदाधिकारी

Fri, 20 Jun 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu staged a sit-in at the toll, now the officials will leave without paying the toll
छुटमलपुर। टोल कर्मियों द्वारा अभद्रता तथा प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से भी जबरन टोल वसूली के विरोध में भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने ढाई घंटे तक सैयद मजरा टोल की दो लेन बाधित करते हुए धरना दिया। काफी गहमा गहमी के बाद आखिरकार टोल प्रबंधन और यूनियन नेताओं में सहमति बन गई, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सुबह साढ़े दस बजे राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार, पश्चिमी प्रदेश प्रवक्ता चौधरी रघुबीर सिंह और जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रुडकी पंचकुला हाईवे स्थित टोल पर पहुंचे। जहां उन्होंने टोल की दो लेन में दरी बिछा कर धरना देना शुरू कर दिया। भाकियू नेताओं का कहना था कि स्थानीय ग्रामीणों के साथ भी टोल कर्मचारियों का रवैया ठीक नहीं है। छूट वाले गांवों के लोगों से भी जबरन टोल वसूलने को लेकर मारपीट की जा जाती है। यदि कोई विरोध करता है तो उसके खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज करा दी जाती है। कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर भी रोष था कि उनके राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों से टोल वसूला जा रहा है। दो घंटे तक चली गहमा गहमी के बाद टोल प्रबंधक अवनीश मिश्रा किसान नेताओं के बीच पहुंचे।
विज्ञापन

आधा घंटे की वार्ता के दौरान तय हुआ कि यूनियन के कार्ड मान्य होंगे, जिसके पास कार्ड नहीं होगा उसके लिए मेसेज किया जाएगा। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी बिना कार्ड और मेसेज के निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंडल महासचिव डॉ. राजबीर कांबोज, जिला वरिष्ठ महासचिव अजय कांबोज, युवा विंग के जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी, पदम सिंह, मनोज कमाली, प्रदीप चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed