{"_id":"6834bae3801432b6980db9ad","slug":"bhakiyu-rakshak-submitted-a-memorandum-regarding-the-demands-of-the-farmers-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-150413-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भाकियू रक्षक ने किसानों की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भाकियू रक्षक ने किसानों की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू रक्षक के पदाधिकारियों ने पुवांरका ब्लॉक पर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष बलकार सिंह लाल्ली के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुवांरका पहुंचे।
उन्होंने कहा कि गागलहेड़ी में नालों की सफाई, नन्हेड़ा बेद बेगमपुर में तालाब की सफाई एवं पक्की नाली का निर्माण, चौराखुर्द से नन्हेड़ा बेद बेगमपुर तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए। गागलहेड़ी में तालाबों से अवैध कब्जा, छपरेडी गांव के मुख्य मार्ग का निर्माण, आवारा पशुओं और नील गाय से किसानों की फसलों को बचाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष बलकार सिंह लाल्ली ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
इस दौरान जिला प्रभारी राहुल चौधरी, संगठन मंत्री पप्पू, अरुण कुमार, अमित ओहलान, अर्जुन कश्यप, उदित नारायण, नितिन, उजाला सिंह, रामकुमार आदि मौजूद रहे।