फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu Rakshak staged a sit-in at the mill over payment of outstanding sugarcane price.

Saharanpur News: बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भाकियू रक्षक ने मिल पर दिया धरना

Wed, 24 Sep 2025 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Rakshak staged a sit-in at the mill over payment of outstanding sugarcane price.
नागल। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू रक्षक कार्यकर्ताओं ने गांगनौली स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल गेट पर धरना प्रदर्शन किया। मिल प्रबंधन के द्वारा 27 नवंबर तक बकाया भुगतान करने के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

धरना को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शुगर मिल बार-बार किसानों के साथ भुगतान करने का आश्वासन देकर वादा खिलाफी करने का काम कर रहा है। किसान को बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं फसल की तैयारी करने में आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है, लेकिन संगठन वादा खिलाफी बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा की किसानों को अपने गन्ने के भुगतान को लेने के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा देकर किसानों को छलने का काम कर रही है। उन्होंने मिल प्रबंधन से मांग की की पेराई सत्र शुरू होने से पहले टूटे हुए रास्तों को की मरम्मत कराने का काम करे।
विज्ञापन

धरने पर मुख्य रूप से सुदेश पाल मालिक, रविंद्र सैनी, सुबे सिंह मलिक, अजीत सैनी, राहुल फौजी, गजेंद्र नोसरान, बिल्लू त्यागी, उदित नोसरान, शाहनवाज, वितुल त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed