फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu jammed the Collectorate Tiraha, shouted slogans

भाकियू ने कलक्ट्रेट तिराहे पर लगाया जाम, जमकर नारेबाजी

Wed, 27 Oct 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu jammed the Collectorate Tiraha, shouted slogans
सहारनपुर। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को मंत्री परिषद से बर्खास्त कर उनकी गिरफ्तारी करने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट तिराहे पर करीब 15 मिनट तक जाम लगाया। फिर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और जिला गन्ना अधिकारी को धरने पर बुलाकर अपने बीच बैठा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता खनन अनुभाग ग्राउंड पर एकत्र हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। धरने पर जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी को बुलाया और बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, शुगर मिलों में पेराई सत्र शुरू कराने आदि के बारे में किसानों को जानकारी देने को कहा। इस पर डीसीओ ने किसानों को बताया कि दीपावली के बाद जिले की सभी मिलों में गन्ना पेराई शुरू हो जाएगी। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने के शेडयूल के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार, प्रदेश सचिव चौधरी चरण सिंह, जगपाल सिंह, मेवाराम, अशोक कुमार, रघुवीर सिंह, चौधरी जिले सिंह आदि ने विचार रखे। इस दौरान मुकेश तोमर, अरुण राणा, महीपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, आलिम प्रधान, शेरपाल, बबली सिंह, सेठपाल सिंह, प्रदीप शर्मा, केहर सिंह, सुरेश प्रमुख, नीतू, संजील, ईश्वर चंद, प्रवीण, हसीब, सोहनवीर, नदीम, कालू प्रधान, नरेश यादव, डॉ. राजवीर सिंह, नाथीराम, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं भाकियू की मांगे
- केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी
- एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी के लिए कानून बनाएं
- तीनों कृषि कानूनों की तत्काल वापसी
- बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का शत प्रतिशत मुआवजा
- रबी सीजन में बुआई के लिए उर्वरक उपलब्ध कराएं
- ग्राम खटोली से मीरपुर रेलवे फाटक तक चक मार्ग दिलाएं
- ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान

डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू के किसान

डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू के किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed