फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu Bedi staged a sit-in at the toll, clashed with the police

Saharanpur News: भाकियू बेदी ने टोल पर दिया धरना, पुलिस से नोकझोंक

Fri, 16 May 2025 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Bedi staged a sit-in at the toll, clashed with the police
छुटमलपुर। भाकियू बेदी कार्यकर्ताओं ने रोड नहीं तो टोल नहीं का नारा देते हुए बृहस्पतिवार को सैयद मजरा टोल प्लाजा की लेन में बैठकर धरना दिया। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं और एक दरोगा में बहस हो गई, जिसके बाद पुलिस ने एक कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया। इसके बाद धरना हंगामे की भेंट चढ़ गया। हालांकि बाद में पुलिस ने पकड़े गए कार्यकर्ता को छोड़ दिया।
विज्ञापन


दोपहर पौने 12 बजे भाकियू बेदी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए टोल प्लाजा पहुंचे। यहां आते ही उन्होंने टोल की एक लेन कब्जा ली और धरना शुरू कर दिया। इनका कहना था कि हाईवे पर जगह जगह काम चल रहा है, इसके बाद भी कंपनी टोल वसूल रही है। इसे सभी के लिए फ्री किया जाए। इसी दौरान एक दरोगा ने कार्यकर्ताओं को टोल की लेन खाली कर वार्ता के लिए बुलाया। इस पर एक कार्यकर्ता की दरोगा के साथ बहस हो गई। मामला बढ़ने पर पुलिसकर्मियों ने विरोध के बावजूद कार्यकर्ता को पकड़ जीप में डाल दिया। इसके बाद धरनारत लोग इधर उधर हो गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पुलिस तानाशाही पर उतारू है। उधर, पुलिस का कहना था कि धरना देने के लिए साइड में जगह है। टोल की लेन को बाधित कर धरना किसी सूरत में नहीं देने दिया जाएगा।
विज्ञापन

हंगामे के बीच टोल प्रबंधक राजन तिवारी भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने साफ कहा कि नियमानुसार शासन के निर्देशों से छूट प्राप्त लोगों को ही टोल से फ्री निकाला जा सकता है। इस दौरान उत्तराखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता तोमर, जिलाध्यक्ष अंकुर बर्मन, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड मांगेराम तोमर, प्रदेश महामहासचिव मुस्तफा, प्रदेश सचिव इसरार, राहुल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed