{"_id":"580283c54f1c1b691a28ebb8","slug":"bhagwati-descended-faithful-to-the-vision-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोह में दुर्गा चर्तुदशी पर भगवती के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोह में दुर्गा चर्तुदशी पर भगवती के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 16 Oct 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह में दुर्गा चर्तुदशी पर श्री रामबाग परिसर स्थित सिद्ध पीठ मां भगवती मंदिर में उमड़े श्रद्धालुओं ने मां की आराधना कर मन्नत मांगी। मां के दर्शनों के लिए सुबह तीन बजे से देर शाम तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
श्री भगवती मेला समिति के तत्वावधान में आयोजित परंपरागत मेले का शुभारंभ विधायक प्रदीप चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन उपरांत फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि जनपद में विशेष स्थान रखने वाला उक्त मेला सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल है। मेलों से आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। श्री बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा ने कहा कि गंगोह सूफी-संतों की पवित्र नगरी है। यहां नागरिक एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हुए सभी पर्व मिल-जुलकर मनाते हैं। जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, प्रधानाचार्य अनिल मित्तल, भाजपा नेता अशोक गुप्ता ने भी विचार रखे। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष पवन गर्ग और संचालन मेघगोपाल गोयल ने किया। प्रबंधक डॉ. राकेश गर्ग ने अतिथियों, सहयोगियों और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का आभार जताया।
उप प्रबंधक हितेष मित्तल, संदीप तायल, अरविंद शर्मा, अजय ऐरन, राजेश्वर शर्मा, नौशाद चौधरी, सुहेल खान, भारत गर्ग, संजय शर्मा, विशाल गर्ग, उमंग गर्ग, सुयश गर्ग, श्याम सिंह पंवार, पप्पू रादौर, आशु गर्ग, राकेश गोयल आदि रहे। कोतवाल सतीशचंद त्यागी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस टीम को मेले में असामाजिक तत्वों की हरकतों पर नजर रखने और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।