फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Before going to Karnataka, Suhail used to drive an e-rickshaw.

Saharanpur News: कर्नाटक जाने से पहले सुहैल चलाता था ई रिक्शा

Sat, 27 Jun 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 27 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Before going to Karnataka, Suhail used to drive an e-rickshaw.
गंगोह। राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सुहैल कर्नाटक जाने से पहले गंगोह में ई-रिक्शा चलाता था। वह आतंकियों के संपर्क में किसके माध्यम से आया राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और एटीएस इसकी जांच कर रही है। इसके लिए वह सुहैल की पूर्व की गतिविधियों और उसके संपर्कों को खंगाल रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सुहैल कर्नाटक जाने से पहले गंगोह में ई-रिक्शा चलाकर परिवार की आर्थिक मदद करता था। कुछ समय तक उसने अपने भाई मुजम्मिल के साथ दिल्ली में रहकर हौजरी का काम भी सीखा जिसे उसने बाद में छोड़ दिया। इसके अलावा उसने चाय की दुकान पर कुछ समय तक नौकरी भी की। शामली में भी रिक्शा चलाई। इसके बाद बड़े भाई सोएब के साथ वह छह जून को ठेकेदार के माध्यम से कर्नाटक चला गया था। वहां वह पुताई के कार्य में हेल्पर के रूप में मजदूरी कर रहा था। पुलिस लगातर सुहैल के परिजनों पर नजर रखे हैं। पुलिस ने सुहैल के पिता लियाकत समेत अन्य परिजनों से कई घंटे तक पूछताछ की। पुलिस टीम ने घर और आसपास के स्थानों की भी जानकारी जुटाई। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। सुहैल के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
विज्ञापन

उधर, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

सुहैल के नाम बैंक खाता नहीं
सुहैल के पिता लियाकत का कहना है कि परिवार बेहद गरीब है तथा मजदूरी कर जीवन यापन करता है। यदि सुहैल किसी आतंकी संगठन या अवैध गतिविधि से जुड़ा होता तो उसके पास आर्थिक संसाधन भी होते। उनका दावा है कि सुहैल के नाम न तो कोई बैंक खाता है और न ही पैनकार्ड बना है। उसे मोबाइल भी उन्होंने ही करीब एक माह पूर्व किस्तों पर दिलवाया था। सुहैल की गिरफ्तारी के बाद पिता लियाकत और बहन नगमा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों का एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
पांच मिनट हुई परिजनों से बात
गंगोह। मोहम्मद सुहैल की बहन गुलिस्ता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर काफी प्रयासों के बाद उसके बड़े भाई सुएब के अनुरोध पर अधिकारियों ने करीब पांच मिनट के लिए सुहैल की परिजनों से फोन पर बात कराई। बातचीत के दौरान सुहैल भावुक हो गया और रोते हुए खुद को निर्दाेष बताते हुए कहा कि अधिकारी उससे लगातार पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed