{"_id":"6483715ce4cd59e0940afb84","slug":"bed-entrance-exam-will-be-held-on-june-15-at-13-centers-of-the-district-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-3947-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 15 जून को जनपद के 13 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 15 जून को जनपद के 13 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
Sat, 10 Jun 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के द्वारा 15 जून को बीएड प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है, जिसके तहत जनपद में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए जनपद में 6,174 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
प्रवेश परीक्षा के जिला समन्वयक डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी। परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं और सभी केंद्र महानगर में हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा केंद्र के भीतर कैलकुलेटर, मोबाइल, पेजर, डिजिटल घड़ी एवं अन्य प्रतिबंधित इलेक्ट्रोनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा में प्रतिबंधित कोई भी सामग्री लेकर पहुंचने वाले अभ्यर्थी को तुरंत चिह्नित कर निष्कासित किया जाएगा। अभ्यर्थी को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट बाद केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ओएमआर शीट तीन प्रतियों में होगी। मूल प्रति विश्वविद्यालय के लिए, दूसरी प्रति कोषागार के लिए तथा तीसरी प्रति अभ्यर्थी के लिए रहेगी। अभ्यर्थी कक्ष निरीक्षक से प्रति प्राप्त करेंगे। अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में अपने प्रवेश पत्र की डाउनलोड की हुई प्रति, फोटो युक्त पहचान पत्र, जिसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र शामिल हैं लाएंगे। साथ ही अपनी दो पासपोर्ट साइज की अतिरिक्त फोटो भी लानी होंगी। परीक्षा के लिए ओएमआर उत्तर पत्रक एवं प्रश्न पुस्तिका में सभी विवरण व उत्तर, केवल काले बाल प्वाइंट पैन से लिखने होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
इनको बनाया परीक्षा केंद्र
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जेवी जैन कॉलेज में ए और बी ब्लॉक दो केंद्र रहेंगे। इसके अलावा केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज गिल कॉलोनी, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज बेहड अड्डा, गोचर कृषि इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान, महाराज सिंह कॉलेज सहारनपुर, मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज चिलकाना रोड सहारनपुर, राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी पार्क, एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड, गुरु नानक इंटर कॉलेज अंबाला रोड, एसएएम इंटर कॉलेज शामिल हैं।