फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Be literate children taking advantage of government facilities

सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाकर साक्षर बनें बच्चे

Wed, 09 Nov 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Wed, 09 Nov 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। उप्र उर्दू अकादमी के चेयरमैन डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को मिड-डे मिल के बर्तन वितरण कार्यक्रम सराहनीय कदम है। 
विज्ञापन


मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में स्कूली बच्चों को बर्तन वितरित करते हुए मुख्य अतिथि डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि हमारा भी यह कर्तव्य बनता है कि हम दैनिक रूप से विद्यालय में उपस्थित होकर सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाकर साक्षर बनें।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों के बच्चों को शिक्षित करना है। इस दौरान गोकुलचंद रहती देवी कन्या इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय नंबर 5 व 6 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 के बालक बालिकाओं को गिलास और प्लेट वितरित की गई। संचालन तहसीलदार यदुवंश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, अतुल कुमार, नमिता सिंह, डा. सुधीर, कुंवरपाल, साबिर, रोबिन मित्तल, अतुल जैन, फरीदी जमाल, वजाहत शाह, खुर्शीद अहमद, सबीहा, हिमानी, शबनम, मंजूर अहमद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed