फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Be careful of dengue mosquito, larvae are thriving

Saharanpur News: डेंगू के मच्छर से रहें सावधान, पनप रहा लार्वा

Mon, 08 Jul 2024 03:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 08 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Be careful of dengue mosquito, larvae are thriving
सहारनपुर। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में डेंगू का लार्वा भी पनपने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को तीन दिन पहले एएनएम प्रशिक्षण संस्थान में डेंगू का लार्वा मिला था। बरसात के मौसम में लोगों ने लापरवाही बरती तो डेंगू का शिकार हो जाएंगे। चिकित्सकों ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन

इन दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। स्वास्थ्य टीम की जनपदीय व ब्लॉक स्तरीय टीमें लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि संचारी रोगों के प्रति जागरूक कर रही। पांच जुलाई को मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला मलेरिया अधिकारी ने एसबीडी जिला अस्पताल परिसर के सरकारी आवासों, चिकित्सालयों, एएनएम प्रशिक्षण संस्थान में डेंगू मच्छर के प्रजनन वाले स्थान जैसे छतों पर पुराने बर्तन, टायर, गमले आदि चेक किया था, जिनमें बरसात का पानी भरा मिला था।
विज्ञापन

एएनएम प्रशिक्षण संस्थान परिसर में डेंगू का लार्वा पनप रहा था। ऐसे में डेंगू का खतरा बढ़ गया है। जुलाई, अगस्त और सितंबर माह डेंगू को लेकर खासे मुफीद माने जाते हैं। बरसात के साथ-साथ डेंगू डंक मारने लगता है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सोमवार से फिर निरीक्षण करेंगी। यदि महानगर में कहीं पर डेंगू का लार्वा मिलता है वह एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। साथ ही लोगों को भी जागरूक करेंगे। पिछले साल डेंगू के 300 से अधिक मरीज मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- डेंगू के लक्षण

- पेट दर्द

- लगातार उल्टी होना

- मसूड़ों या नाक से खून आना

- पेशाब या उल्टी में खून आना

- सांस लेने में दिक्कत होना

- थकान महसूस होना

- चिड़चिड़ापन या बेचैनी होना
-----

-- डेंगू से बचाव
- घरों में मच्छरदानी का प्रयोग करें।

- अपने घर के दरवाजे या खिड़कियां बंद रखें।

- घर या आसपास पानी जमा न होने दें।

- कूलर का पानी बदलते रहें।
-----
-- वर्जन
संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक कर रही है। इसके साथ ही डेंगू का लार्वा भी चेक किया जा रहा है। अब तक हुई जांच में कोई डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला है।

- शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed