फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Be careful, Corona is spreading fast in the villages

संभल जाइए, गांवों में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना

Fri, 07 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Be careful, Corona is spreading fast in the villages
सहारनपुर। कोरोना तेजी से गांवों में पैर पसार रहा है। बीते पांच दिन में जनपद में मिले 3346 संक्रमितों में 1264 मरीज देहात के हैं। देहात में संक्रमण फैलने का मुख्य वजह लोगों का कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन न करना है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में घरों से निकलने वालों से दिशा निर्देशों का पालन कराने के लिए पुलिस तैनात है। ऐसे में लोग कोरोना के साथ ही पुलिस और प्रशासन के डर से भी मास्क लगा रहे हैं। मगर देहात क्षेत्र में 90 फीसदी से अधिक लोग बिना मास्क लगाए घरों से निकल रहे हैं। गांवों की चौपालों और चाय की दुकानों पर लोग बिना मास्क के जमा हो रहे हैं। बुधवार को जनपद में 963 लोग संक्रमित मिले थे। इनमें अकेले गंगोह ब्लॉक के 113 मरीज शामिल रहे। गांव गंगदासपुर गुर्जर में एक दिन में 44 लोगों का संक्रमित आना इसका बेहतर उदाहरण है। यदि कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाना है खासकर इसे गांवों में फैलने से रोकना है तो प्रशासन को सख्ती करनी होगी।
विज्ञापन

-- गंगोह ब्लॉक सबसे अधिक संक्रमित
जनपद के 11 ब्लॉकों में गंगोह ब्लॉक में सबसे अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमितों में 10 से 15 फीसदी मरीज गंगोह के पाए जा रहे हैं। इसके बाद सरसावा संक्रमण के माले में दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- बीते पांच दिन के आंकड़े
तिथि कुल संक्रमित देहात के संक्रमित
05 मई 963 305
04 मई 499 102
03 मई 549 276
02 मई 937 352
01 मई 398 229
- वर्जन
कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। देहात में भी बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। प्रशासन और विभाग की ओर से भी लोगों को जागरूक करने के प्रयास जारी हैं। संक्रमण से बचने के लिए लोगों को गंभीर होना पड़ेगा।
डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed