फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BCCI's newly elected President Sourav Ganguly was invited to visit Saharanpur

बीसीसीआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौरव गांगुली को दिया सहारनपुर आने का न्यौता

Wed, 23 Oct 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
BCCI's newly elected President Sourav Ganguly was invited to visit Saharanpur
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को बुके भेंट करते अकरम सैफी। - फोटो : SAHARANPUR
बीसीसीआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौरव गांगुली को दिया सहारनपुर आने का न्यौता
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं बीसीसीआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौरव गांगुली अगले वर्ष सहारनपुर आ सकते हैें। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन अकरम सैफी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को सौरव गांगुली से उनके दफ्तर में मुलाकात की। अकरम सैफी ने उन्हें सहारनपुर की क्रिकेट से अवगत कराया। साथ ही सहारनपुर आने का न्यौता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

अकरम सैफी क्रिकेटर होने के साथ ही बीते करीब 10 वर्ष से बीसीसीआई और आईपीएल से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वह सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन हैं। अकरम सैफी ने बुधवार को अमर उजाला को मुंबई से फोन कर बताया कि सौरव गांगुली के कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए अध्यक्ष बनने की बधाई दी। अकरम ने बताया कि उनकी और सौरव गांगुली के बीच करीब 15 मिनट की मुलाकात हुई। इस दौरान अकरम सैफी ने उन्हें सहारनपुर की मौजूदा क्रिकेट की स्थिति से अवगत कराया। अकरम ने बताया कि यहां के अनेक पुरुष और महिला खिलाड़ी यूपी रणजी टीम का हिस्सा हैं। अंडर-16 और अंडर-19 टीम में भी सहारनपुर का दखल है। अकरम ने उन्हें अंबाला रोड पर ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में तैयार किए गए क्रिकेट मैदान और उस पर बनी अंतरराष्ट्रीय मानकों की पिच की जानकारी दी। अकरम ने गांगुली को बताया कि पांच नवंबर को विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तहत यूपी और छत्तीसगढ़ का मुुकाबला सहारनपुर में होना है, जो ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में बने मैदान पर पहला मुकाबला होगा। इसके लिए गांगुली ने उन्हें अग्रिम बधाई दी। इसके बाद अकरम ने उन्हें सहारनपुर आने का न्यौता दिया। बकौल अकरम दादा ने अगले वर्ष जनवरी या फरवरी में सहारनपुर आने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed