फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Basic and secondary schools opened, teachers dealt with the work

बेसिक और माध्यमिक विद्यालय खुले, शिक्षकों ने निपटाए कार्य

Fri, 02 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Basic and secondary schools opened, teachers dealt with the work
सहारनपुर। कोरोना की दूसरी लहर के बाद बेसिक और माध्यमिक विद्यालय बृहस्पतिवार को पहली बार खुले। पहले दिन विद्यालयों में साफ सफाई का कार्य हुआ। इसके अलावा शिक्षकों ने कई कार्य निपटाए। कई बच्चों के अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर दाखिले तथा किताबों को लेकर शिक्षकों से पूछताछ की।
विज्ञापन

ज्ञानागढ़ में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक ने पहुंचकर सफाई कराई। शिक्षकों ने मिड-डे मील, मिशन प्रेरणा और मिशन कायाकल्प के कार्य निपटाए। बिहारीगढ़ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय समय से खुला मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय तोता टांडा के शिक्षकों ने गांव में जाकर बच्चों का नामांकन किया। साथ ही अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाकर बच्चों का दाखिला कराने की अपील की।
विज्ञापन

गागल हेड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहले दिन साफ-सफाई कराई गई। प्रधान अध्यापक सैयद मोहम्मद आजम ने अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का पंजीकरण कराने को कहा। साथ ही मिड-डे मील, मिशन प्रेरणा सहित अन्य कार्यों को निपटाया। प्राथमिक विद्यालय माजरी में प्रधान अध्यापक अमित यादव ने बताया कि मिड-डे मील की धनराशि अभिभावकों के खातों में भेजी है। उधर, माध्यमिक विद्यालयों में भी पहले दिन शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने पहुंचकर अपने कार्य निपटाए। एसएएम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मनोज काकरान ने शिक्षकों के साथ बैठक कर कक्षा नौ, 10 और 12वीं की ऑनलाइन पठन-पाठन को लेकर चर्चा की। एसडी इंटर कॉलेज और बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में भी पहले दिन शिक्षकों ने पठन-पाठन पर चर्चा की और रजिस्टर कार्य पूरे किए। अन्य माध्यमिक विद्यालयों में भी पहले दिन साफ सफाई और बैठकें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने किया संपर्क
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक के आह्वान पर मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने कक्षाओं के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। अशोक मलिक ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहले दिन शिक्षकों ने अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय भेजने को कहा है। मलिक ने बताया कि चार से पांच दिन में मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो जाएगा।

शिक्षकों को दिया यू डायस का प्रशिक्षण
चिलकाना। नये सत्र के पहले दिन सभी प्राथमिक विद्यालयों में साफ सफाई की गई और यू डायस प्रशिक्षण दिया। एनपीआरसी बरथा कायस्थ, पटनी, टोडरपुर, बड़गांव से संबद्ध स्कूलों के शिक्षकों को सांख्यिकी भरने की जानकारी प्रशिक्षक मांगेराम, जितेंद्र कुमार, रिया अग्रवाल, नवनीत सैनी, ब्रिजेश देवी, शुभम सहगल ने दिया। स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने आने वाले सत्र में छात्रों को मिलने वाली ड्रेस के धन को उनके अभिभावकों के खाते में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को शुरू किया। इसके अलावा स्कूलों में साफ सफाई तथा रजिस्टरों को पूरा किया। इस दौरान शिक्षक अजय कुमार, पुष्प लता, हुमेरा खातून, अहसान, शालू जैन, नवीन नामदेव, प्रदीप शर्मा, राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed