फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand to include an OBC column in the census; Congress members submit a memorandum.

Saharanpur News: जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग, कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 16 Sep 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 16 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Demand to include an OBC column in the census; Congress members submit a memorandum.
सहारनपुर। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकर्ताओं ने ओबीसी वर्ग की जातिगत जनगणना कराने की मांग के संबंध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान ओबीसी वर्ग की जनगणना कराने का वादा किया गया था। इसके बावजूद 14 अगस्त 2026 को जारी जनगणना अधिसूचना में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले से मौजूद जातियों की ड्राफ्ट सूची उपलब्ध कराने के बजाए जाति की जानकारी दर्ज करने के लिए ओपन-एंडेड प्रश्न का तरीका अपनाया है। आरोप लगाया कि इस व्यवस्था से जातियों की गणना में बड़ी विसंगतियां पैदा हो सकती हैं। इसका सीधा नुकसान पिछड़े और वंचित वर्गों को होगा। ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम नहीं होना और केंद्र व राज्यों में सूचीबद्ध जातियों की ड्राफ्ट सूची उपलब्ध नहीं कराना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार और तेलंगाना में जातिगत जनगणना के बेहतर मॉडल सामने आ चुके हैं। इस दौरान अशोक सैनी, प्रवीण चौधरी, नसीब खान, अर्जुन कुमार, वेद प्रकाश, गुलशेर, जगपाल, रोबिन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
कांग्रेस महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमनदीप बने प्रदेश प्रवक्ता
सहारनपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे अमरदीप जैन को कांग्रेस के मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन पवन खेड़ा ने प्रदेश में 45 प्रवक्ताओं का पैनल गठित किया है। इसमें अमरदीप जैन को भी शामिल किया गया है। अमरदीप जैन के चयन की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चयन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। अमरदीप जैन लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed