फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bareilly STF and Saharanpur Police arrested five smugglers with 15 kg of hashish

UP: STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, बाप-बेटा समेत पांच नशा तस्कर दबोचे, 15 किलो चरस और तीन मोबाइल बरामद

Fri, 08 Dec 2023 05:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Dec 2023 05:52 PM IST
सार

Saharanpur News : बरेली एसटीएफ की टीम ने सहारनपुर पुलिस के साथ मिलकर बाप-बेटा समेत पांच नशा तस्करों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से 15 किलो चरस और तीन मोबाइल बरामद किए गए।

विज्ञापन
Bareilly STF and Saharanpur Police arrested five smugglers with 15 kg of hashish
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली एसटीएफ और सहारनपुर की थाना मंडी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नशे की खेप के साथ पांच तस्करों को पकड़ा गया है। जिसमें दो महिलाएं और बाप-बेटा भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से 15 किलो चरस, तीन मोबाइल और 3300 रुपये की नगदी बरामद हुई।

विज्ञापन


बरेली एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सहारनपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है। इसके बाद एसटीएफ व थाना मंडी पुलिस ने नशा तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बेहट अड्डे से बिहार के मोतिहारी जिले के रामढ़वा निवासी सूरज तिवारी, वीना पत्नी हरीबकाली, विंदा पत्नी सतेंद्र पांडे और सहारनपुर के मिर्जापुर निवासी अब्दुल वहाब व उसके बेटे फरदीन को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

इसके बाद सभी तस्करों को थाना मंडी लाया गया, जहां पूछताछ के दौरान नशा तस्कर अब्दुल वहाब ने बताया कि वह और उनका बेटा फरदीन मिर्जापुर क्षेत्र में चरस बेचते है। उसकी दोस्ती नेपाल के रहने वाले मास्टर से हैं। जब भी यहां पर माल मंगवाना हो तो फोन पर मास्टर से बातचीत हो जाती थी। जिसके बाद वह सूरज, विंदा और वीना के माध्यम से यहां पर माल भेज देता है।

यह भी पढ़ें: UP: साली से हुईं आंखें चार, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर पति को लगाई जमकर मार, आपबीती सुन पुलिस भी हैरान

नेपाल और बिहार से 20 हजार रुपये में लाते थे चरस
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सूरज, वीना और विंदा नेपाल बॉर्डर के पास रामगढ़वा बिहार में रहते हैं। इसलिए वह आसानी से नेपाल में आते-जाते रहते हैं। मास्टर इन तीनों के माध्यम से यहां पर चरस भेजता था। इसके एवज में इन तीनों को 20 हजार रुपये दिए जाते थे। शुक्रवार को भी तीनों आरोपी यहां पर माल की डिलीवरी करने के लिए आए थे। तभी पुलिस ने उन पर शिकंजा कस दिया।

यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल ने किया महापंचायत का एलान, आज समर्थन देने पहुंचेंगे टिकैत, पढ़ें पूरा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed