{"_id":"6a6a590ba4e565824400edfa","slug":"bar-election-two-candidates-filed-nomination-papers-for-the-post-of-president-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-180672-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे
Thu, 30 Jul 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर एल्डर्स कमेटी द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारियों को प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र सिंह और भीम सिंह ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए।
चुनाव अधिकारी ऋषिपाल सिंह, अनिल चौहान, विपिन मौर्य, राजेश कुमार सैनी और संजय चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। पहला नामांकन पत्र जितेंद्र सिंह पुंडीर व दूसरा चौधरी भीम सिंह ने दाखिल किया। महासचिव पद पर भी सुनील कुमार व रोहिल नजर ने अपने-अपने पत्रों को जमा कराया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर सुभाष यादव और कोषाध्यक्ष पद पर नाहिद खानम ने अपना पर्चा दाखिल किया है। सचिव पद पर ओम प्रकाश, वरिष्ठ सदस्य के लिए नगीना सिंह, विपिन धीमान, रणवीर सिंह राठौर व कनिष्ठ सदस्य के लिए मनजीत सैनी, पंकज शर्मा ने अपना-अपना नामांकन जमा किया।
इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में एक पर्चा खारिज हुआ है। जांच के बाद वरिष्ठ सदस्य के लिए दाखिल रणवीर सिंह राठौर के नामांकन पत्र को निरस्त किया गया। अन्य सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। जांच के बाद उम्मीदवारों की सूची चस्पा की गई है। वापसी 30 जुलाई को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। मतदान पांच अगस्त को सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक होगा। मतों की गिनती शाम चार बजे से समाप्ति तक होगी। बता दें कि इससे पहले दूसरे गुट द्वारा अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जा चुकी है।