फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Banning of Rs 2000 note will curb black money

Saharanpur News: दो हजार का नोट बंद होने से काले धन पर लगेेगी लगाम

Sat, 20 May 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 20 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Banning of Rs 2000 note will curb black money
सहारनपुर। आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने दो हजार रुपये के नोट वापस लेने का निर्णय लिया है। यानी जिन लोगों के पास दो हजार रुपये के नोट हैं वह बैंकों में वापस होंगे और उनके बदले छोटे नोट मिलेंगे। आम नागरिक 23 मई से 30 सितंबर 2023 तक बैंकों में नोट बदल सकेंगे। खास बात यह है कि एक व्यक्ति एक बार में दस ही नोट बदल सकेगा। आरबीआई के इस फैसले को अर्थशािस्त्रयों, उद्यमियों और व्यापारियों सभी ने अच्छा कदम बताया है। सभी का कहना है कि बड़ा नोट बंद होने से काले धन पर लगाम लगेगी। पेश है अलग अलग क्षेत्र के लोगों की प्रतिक्रिया....
विज्ञापन

काले धन पर लगेगी लगाम
चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के अध्यक्ष एवं उद्यमी रविंद्र मिगलानी ने आरबीआई के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि जितना बड़ा नोट होगा, उतना ही काला धन जमा होने का खतरा रहता है। दो हजार का नोट बंद होने से काले धन पर लगाम लगेगी। साथ ही ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिलेगा, जो सुरक्षित भी है।
विज्ञापन

बड़ा नोट बंद करना अच्छा फैसला
व्यापारी नेता अजय शर्मा ने भी आरबीआई के फैसले का समर्थन किया है। उनका कहना है कि नोट बदलने में लोगों को थोड़ी परेशानी जरूर होगी, लेकिन इससे काले धन पर लगाम लगेगी। उनका कहना है कि परेशान केवल वह लोग होंगे, जिन्होंने दो हजार के नोट घर में जमा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेस कैश इकोनॉमी की ओर कदम
अर्थशास्त्री एवं जेवी जैन कॉलेज के अर्थ शास्त्र के प्रो. हरवीर सिंह का कहना है कि यदि दो हजार के नोट को बंद किया जा रहा है तो यह लेस कैश इकोनॉमी की ओर कदम हो सकता है। उनका कहना है कि जितनी भी मुद्रा होगी उसकी वैल्यू उतनी ही कम हो जाती है और महंगाई बढ़ती है। उनका कहना है कि दो हजार के नोट को बंद करने से देश की अर्थव्यवस्था पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। बल्कि काले धन को जमा करने पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed