फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Banned dogs from Dehradun sent to the district, danger increased

Saharanpur News: देहरादून से प्रतिबंधित कुत्तों को जिले में भेजा, खतरा बढ़ा

Mon, 14 Jul 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Banned dogs from Dehradun sent to the district, danger increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। खूंखार कुत्तों के हमले से निजात नहीं मिल रही है। अब देहरादून से जिले में दो प्रतिबंधित खूंखार कुत्तों को भेजने का मामला सामने आया है। इन कुत्तों ने छह जुलाई को देहरादून में एक महिला को शिकार बनाया था। उसके बाद देहरादून नगर निगम ने कुत्ते के मालिक पर जुर्माना लगाया था।

दरअसल, केंद्र सरकार ने 23 खूंखार नस्ल के कुत्तों की बिक्री और उनके प्रजनन पर प्रतिबंध लगा रखा है। कुत्ते पालने से पहले पंजीकरण कराना होता है। अनेक लोग ऐसे हैं, जो कुत्ते पालने का शौक तो रखते हैं, लेकिन उनका पंजीकरण नहीं कराते हैं, जबकि पंजीकरण कराना अनिवार्य है। छह जुलाई को देहरादून निवासी एक महिला को रॉटविलर कुत्ते ने काट लिया था। पीड़िता के इलाज में दो लाख रुपये से अधिक का खर्च आया। इसके बाद देहरादून के नगर निगम ने कुत्ते के मालिक पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में ढिलाई बरतने पर मालिक ने रॉटविलर कुत्तों को जिले में शिफ्ट कर दिया था ताकि किसी को पता नहीं चल सके।
विज्ञापन

देहरादून से जिले में इन कुत्तों के भेजने से खतरा बढ़ गया है, जिस प्रकार कुत्तों ने वहां के लोगों को शिकार बनाया है, वह यहां भी खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed