फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Banks should not refuse to take coins and small notes: DM

सिक्के एवं छोटे नोट लेने से इनकार न करें बैंक : डीएम

Thu, 04 Feb 2021 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Banks should not refuse to take coins and small notes: DM
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जनपद के सभी राष्ट्रीयकृत, निजी व सहकारी बैंकों को निर्देश दिए कि वे सिक्के एवं छोटे नोट लेने से इनकार न करें। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जाए।
विज्ञापन

अग्रणी जिला मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी ने बैंकों के जिला समन्वयकों से अपेक्षा की है कि वे अपने बैंक प्रबंधकों को इस बारे में तुरंत निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के नोट और सिक्के जो सरकार द्वारा प्रचलन में हैं, उनके लेन-देन में ग्राहक को परेशान न किया जाए। भारतीय रिजर्व बैंक के नियम के अनुसार ग्राहकों से सिक्के एवं छोटे नोट लेने से इनकार नहीं किया जा सकता है। पिछले दिनों जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक में कुछ सदस्यों ने इसकी शिकायत की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed