फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bank officer and his son accused of fraud, case registered

Saharanpur News: बैंक अधिकारी व उसके बेटे पर ठगी का आरोप, केस दर्ज

Sun, 25 May 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bank officer and his son accused of fraud, case registered
सहारनपुर। नक्शा पास कराने और मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर व्यापारी से 1.57 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत पंजाब नेशनल बैंक के एक अधिकारी और उसके बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना सदर बाजार में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र की प्रेमपुरी कॉलोनी निवासी दिनेश जगदीश चंद मित्तल ने बताया कि उनकी मटिया महल में तौलियों की दुकान है। उन्होंने महाराजा गार्डन में एक गोदाम खरीदा था, जिसका नक्शा सहारनपुर विकास प्राधिकरण में पास कराने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान उनकी जान पहचान सुधीर गुप्ता नामक बैंक अधिकारी से हुई।
विज्ञापन

दिनेश मित्तल का आरोप है कि 23 अप्रैल 2024 को सुधीर गुप्ता ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनके नक्शे का कार्य पांच-सात दिनों में करवा देगा। उसके बाद अपने बेटे प्रशांत गुप्ता से मिलाया। प्रशांत ने भरोसा दिलाया कि उनकी फाइल सिटी मजिस्ट्रेट तक पहुंच गई है और उसे पास कराने के लिए खर्चा देना होगा। इसके नाम पर विभिन्न तारीखों में पीड़ित से 1.14 लाख रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सुधीर गुप्ता ने मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर भी 43 हजार रुपये लिए, जब काम नहीं हुआ और पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि पीड़ित को जान से मारने, दुकान में चोरी कराने और आग लगाने की धमकी दी है। ठगी के बाद से पीड़ित मानसिक तनाव में है। शहर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर सुधीर गुप्ता और प्रशांत गुप्ता के खिलाफ केस कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed