फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bank employees on strike, transactions worth Rs 150 crore affected

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी, 150 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Tue, 22 Oct 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bank employees on strike, transactions worth Rs 150 crore affected
बैंकों की हड़ताल के चलते यूनियन बैंक पर लगा ताला परेशान ग्राहक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। केंद्र सरकार के बैंकों का विलय करने के निर्णय के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल कर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूरे दिन सरकारी बैंकों पर ताले लटके रहे, जिससे ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ हड़ताल से करीब 150 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए कोर्ट रोड स्थित पीएनबी की सिविल लाइन शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष राजीव कुमार जैन ने कहा कि केंद्र सरकार का तर्क है कि बैंकों के सामने आ रही परेशानियां का विलय करने से खत्म हो जाएंगी, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं। बैंकों के विलय से अत्यधिक नुकसान ही होगा। सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक विकास के उद्देश्य से 1969 में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था। 50 वर्षों में बैंकों ने मजबूत अर्थव्यवस्था के निर्माण में बेहतरीन योगदान दिया है। 1969 में बैंकों की शाखाएं आठ हजार थी, जिनकी संख्या बढ़कर 90 हजार हो गई। केंद्र सरकार बैंकों का विलय करने का निर्णय लिया है, जो किसी भी हद तक ठीक नहीं है। इससे कई शाखाएं बंद हो जाएंगी, जिससे ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ेगी और देश की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। सचिव आशीष कुमार, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य एनके बंसल ने कहा कि यदि सरकार ने बैंक कर्मचारियों की मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। बैंक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान अजय कर्णवाल, राजेश अरोड़ा, वीर कुमार जैन, अतुल चोपड़ा, संजीव कुमार शर्मा, ओपी शिवा, राहुल कपिल, डीके दीक्षित, शांति स्वरूप अरोड़ा, राजकुमार शर्मा, रोहित कांबोज, कविता, विमलेश, रीना गुप्ता, संजय कुमार, नरेश कुमार, सतीश छाबड़ा, ऋषिपाल मौजूद रहे। उधर, बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से पूरे दिन ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्य अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेश चौधरी ने बताया कि हड़ताल से जिले में करीब 150 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।

बैंकों की हड़ताल के चलते बैंक ऑफ बड़ौदा पर लगा ताला

बैंकों की हड़ताल के चलते बैंक ऑफ बड़ौदा पर लगा ताला- फोटो : SAHARANPUR

बैंकों की हड़ताल के चलते कोर्ट रोड स्थित इंडियन बैंक का शटर बंद करता कमचारी

बैंकों की हड़ताल के चलते कोर्ट रोड स्थित इंडियन बैंक का शटर बंद करता कमचारी- फोटो : SAHARANPUR

पंजाब नेशनल बैंक पर हड़ताल कर प्रदर्शन करते यूपी बैंक एम्पलाईज फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य

पंजाब नेशनल बैंक पर हड़ताल कर प्रदर्शन करते यूपी बैंक एम्पलाईज फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed