फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bank employees on strike, transactions worth 100 crores affected

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी, 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Fri, 27 Nov 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bank employees on strike, transactions worth 100 crores affected
सहारनपुर में बैंको की हड़ताल के चलते बंद पड़ा बैंक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बैंकों के विलय और सरकारी विभागों के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। हड़ताल से जिले भर में 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

कोर्ट रोड स्थित पीएनबी सिविल लाइन शाखा के बाहर ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया ऑफीसर्स एसोसिएशन, बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल रखकर केंद्र सरकार पर जनविरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सचिव प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में आम नागरिक केंद्र सरकार की नीतियों से परेशान हो गया है। नागरिकों को जीवन यापन करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक के विलय से बेरोजगारी फैलेगी और युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिलेंगे। उन्होंने मांग की कि सार्वजनिक क्षेत्र में बैंक को सुदृढ़ किया जाए। विशाल कारपोरेट एनपीए की वसूली की जाए। बैंक जमा राशि पर ब्याज की दर बढ़ाई जाए। बैंकों में खाली पड़े पदों पर भर्ती की जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष राजीव कुमार जैन ने कहा कि सरकार की आर्थिक नीतियां जनता के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। केंद्र सरकार संसद में पूर्ण बहुमत का गलत उपयोग कर रही है। श्रम कानूनों में परिवर्तन कर जहां एक तरफ मजदूर वर्ग का उत्पीड़न किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बड़े कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। बैंक कर्मचारी सरकार की गलत नीतियों विरोध करते रहेंगे और सड़क पर उतरकर आंदोलन भी करेंगे। इनके अलावा संजय शर्मा, राजीव माहेश्वरी, सोनू तिवारी, उपेंद्र शर्मा, आशीष कुमार, अशोक कुमार ने भी विचार रखे। इस दौरान अजय कर्णवाल, राजेश अरोड़ा, शांति स्वरूप अरोड़ा, अतुल सिंघल, वीर कुमार जैन, अतुल चोपड़ा, संजीव शर्मा, ओपी शिवा, राहुल कपिल, राजकुमार शर्मा मौजूद रहे। वहीं बैंक अधिकारियों के मुताबिक हड़ताल से करीब 100 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। लीड बैंक मैनेजर संतोष कुमार ने बताया कि हड़ताल से लेनदेन प्रभावित हुआ है।

पंजाब नेशनल बैंक पर हड़ताल चलते प्रदर्शन करते बैंक कर्मी

पंजाब नेशनल बैंक पर हड़ताल चलते प्रदर्शन करते बैंक कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड़ पर बंद पड़ा बैंक

कोर्ट रोड़ पर बंद पड़ा बैंक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed