{"_id":"68ffc2fbfd9fcf7031094dbf","slug":"bandbaja-banquet-ready-for-the-wedding-procession-businessmen-excited-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-161696-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बैंडबाजा, बरात के लिए बैंक्वेट तैयार, कारोबारी उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बैंडबाजा, बरात के लिए बैंक्वेट तैयार, कारोबारी उत्साहित
Tue, 28 Oct 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
घंटाघर चौक पर सजा होटल
सहारनपुर। चार माह से बंद मांगलिक कार्य देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे। इसके साथ ही शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में देवउठनी एकदशी पर होटल और बैंक्वेट की बुकिंग फुल है। इसे लेकर कारोबारी उत्साहित है। जिलेभर में दो नवंबर को करीब 1100 शादियों होने का अनुमान हैं।
शादियों के लिए होटल और धर्मशाला बुकिंग का ट्रेंड पिछले कई वर्षों से बदल रहा है। इस बार सबसे अधिक लॉन की बुकिंग हो रही है। शादियों में फिर से अधिक से अधिक परिचितों को बुलाने का दौर है। एक विवाह समारोह में आमतौर पर करीब 400 मेहमानों को बुलाने की तैयारी होती हैं। यह संख्या पहले 250-300 तक होती थी। ज्योतिषाचार्य अमित चतुर्वेदी के अनुसार देवउठनी एकादशी पर अबूझ मुहूर्त होता है। नवंबर में 19, 21, 22, 23, 24 और 30 को विवाह के शुभ मुहूर्त है। होटल और बैंक्वेट संचालकों की मानें तो सहालग के इस सीजन में हर दिन औसतन 90 से 100 शादियां होगी। विवाह समारोह के लिए पहले ही लोगों ने बुकिंग करा दी है।
बोले होटल और बैंक्वेट संचालक
- होटल और बैंक्वेट के मालिक पाली कालड़ा ने बताया कि फरवरी माह तक शादी के लिए होटल आदि की बुकिंग हो चुकी है। देव उठनी एकादशी के लिए तो सबसे अधिक बुकिंग है। इसके लिए 70 साल पुराने बैंक्वेट चंद्रलोक को नए तरीके से तैयार किया जा रहा है। देव उठनी एकादशी पर जिलेभर में 1100 से अधिक शादियां होने का अनुमान है।
विज्ञापन
- होटल संचालक करण राणा ने बताया कि अब कम मेहमानों वाली शादियों का दौर खत्म हो गया है। नवंबर-दिसंबर में अच्छी संख्या में शादियां होने का अनुमान है। कैटरिंग, होटल, गेस्ट हाउस समेत अन्य क्षेत्रों को भी कारोबार मिल रहा है। इस बार फरवरी में काफी शादी के मुहूर्त है। ऐसे में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।