{"_id":"580fb7a84f1c1bac52bc1f27","slug":"ban-on-eight-year-old-tempo","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल पुराने टेंपो पर रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल पुराने टेंपो पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस पूरे एक्शन में है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक में खुराफातियों पर शिकंजा कसने के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। सोशल मीडिया पर नजर रखने को सर्विलांस टीम को तैनात किया गया है। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी मनोज तिवारी ने आठ साल पुराने टेंपो पर रोक लगा दी है। यूपी 11 टी 2900 से पूर्व के नंबर धारक टेंपो के संचालन को रोका जाएगा।
एसपी ट्रैफिक ओमवीर सिंह मंगलवार को दीपावली के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था को बनाए रखने एवं जाम की समस्या से शहर को बचाने के लिए पेट्रोल पंप यूनियन, ई-रिक्शा यूनियन एवं टेंपो यूनियन के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि संभागीय परिवहन निगम के नियमों के अनुसार सिर्फ आठ साल के लिए ही टेंपो का रजिस्ट्रेशन हो सकता है। उसके बाद टेंपो का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाता। इसलिए आठ साल से पुराने टेंपो शहर में नहीं चलने दिए जाएंगे। कोई टेंपो आठ साल से पुराना चलता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व को देखते हुए ई-रिक्शा एवं टेंपो ऐसे बाजारों में न जाएं जहां भीड़ अधिक रहती है। ई-रिक्शा एवं टेंपो शहर के व्यस्त चौराहों पर न खड़े रहे। उन्होंने कहा कि टेंपो चालक, पेट्रोल पंप यूनियन के सहयोग से अपने-अपने टेंपो का तकनीकी परीक्षण कराएं। टेंपो पर नंबर प्लेट निर्धारित स्थान पर ही लगी हो और रात में लाइटें जलती रहें। तकनीकी प्रशिक्षण कराकर टेंपो को सही स्थिति में रखा जाए।
इसके पालन में त्रुटि पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। ई-रिक्शा चाल भी रात में बैट्री बचाने के लिए हेडलाइट को नहीं जलाते। जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। चेकिंग के दौरान हेड लाइट जलती नहीं पाई गई तो ई-रिक्शा चालक पर भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीओ ट्रैफिक ब्रजपाल सोलंकी, एसआई ट्रैफिक तेज प्रताप सिंह मौजूद रहे।
लागू होगा ड्रेस कोड
शहर में चल रहे टेंपो चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक ओमवीर सिंह ने कहा है कि दीपावली के बाद टेंपो यूनियन के साथ बैठक कर ड्रेस कोड लागू कराया जाएगा। साथ ही प्रयास किया जाएगा कि टेंपो का संचालन शहर के बाहरी हिस्सों में हो। शहर में ई-रिक्शा चलाए जाएं।
खुराफातियों पर शिकंजा कसने का प्लान
सहारनपुर। त्योहारी सीजन में खुराफाती माहौल को बिगाड़ने की भी पूरी कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में एसएसपी मनोज तिवारी ने इनसे निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है। इसमें सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के साथ पीएसी को भी सड़क पर उतारा गया है।
सर्विलांस टीम लगातार सोशल मीडिया पर नजर जमाए रहेगी। इससे अलग सड़कों पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों पर भी पुलिस सख्ती से पेश आएगी। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है कि जो सड़कों पर अतिक्रमण कर यातायात में बाधक बन रहे हैं। पुलिस त्योहारी सीजन में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका फैलाने वालों को भी चिन्हित कर रही है।