फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Balaji's procession taken out with bandleaders

सहारनपुर: बैंडबाजों संग निकाली बालाजी की शोभायात्रा

Sun, 19 Feb 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 19 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Balaji's procession taken out with bandleaders
बेहट़ रोड स्थित बालाजी धाम के वार्षिक उत्सव में मोरगंज में निकली बाला जी शोभायात्रा में शामिल स
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव में धूमधाम से बैंडबाजों संग श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में चकराता मार्ग स्थित राजकीय क्रीड़ा मैदान से शोभायात्रा का शुभारंभ अतुल जोशी महाराज और दीपांकर महाराज ने किया। रथ में विराजमान भगवान हनुमान और बालाजी के स्वरूप के दर्शन कर लोगों ने आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, नेहरू मार्केट, खुमरान पुल, बेहट रोड होते हुए बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बालाजी और हनुमान महाराज के रथ को श्रद्धालुओं ने रस्सी से खींचा और जयकारे लगाए। बालाजी महाराज के रथ के सारथी लघु उद्योग भारती के संरक्षक देवेंद्र बंसल रहे। यात्रा में सबसे आगे युवक धर्म ध्वज और समिति का बैनर लेकर चल रहे थे। यात्रा में बैंड धार्मिक धुन बजाते चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान खाटू श्याम और मां दुर्गा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में कई जगहों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के धाम पहुंचने पर आरती उतारी गई। इस दौरान अजय सूरी, योगेश अग्रवाल, सतीश गुप्ता, अनुपम गुप्ता, विवेक गुप्ता, अखिल, दीपक, आचार्य शुभम कौशिक, गोविंद, मयंक जोशी, मनोज वालिया, नवीन, प्रदीप, सुभाष सैनी, अनिल सैनी, विवेक गुप्ता, मयंक जोशी, कुशल, विनीत शर्मा, शीला, सतीश शर्मा, राघव, विनोद शुक्ला, शुभम सैनी, अक्षय मौजूद रहे।

बेहट़ रोड स्थित बालाजी धाम के वार्षिक उत्सव में मोरगंज में निकली बाला जी शोभायात्रा में शामिल स

बेहट़ रोड स्थित बालाजी धाम के वार्षिक उत्सव में मोरगंज में निकली बाला जी शोभायात्रा में शामिल स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed