{"_id":"5f2461448ebc3e63ab02bbdd","slug":"bakrid-shopping-crowd-gathered-in-markets-saharanpur-news-mrt4940648150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद आज, बाजारों में भीड़, पुलिस रही सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद आज, बाजारों में भीड़, पुलिस रही सतर्क
विज्ञापन
सहारनपुर में ईद पर जामा मस्जिद स्थित बाजार में खरीदारी करती महिलाएं
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रक्षाबंधन और ईद को लेकर शुक्रवार को बाजारों में भारी भीड़ रही। अधिकतर जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ। लोगों ने राखियां, गिफ्ट आइटम, कपड़े और मिठाइयां खरीदीं। दोनों त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क है। प्रमुख बाजारों में भी पुलिस सक्रिय रही।
शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा। शुक्रवार को मुस्लिम समाज की महिलाओं, युवाओं, बच्चों ने नेहरू मार्केट, चौकी सराय, नया बाजार, रायवाला बाजार, नखासा बाजार और मीना बाजार में जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने कपड़ों, सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीदे। ज्यादातर युवकों और पुरुषों ने ईद के लिए कुर्ता पायजामा खरीदा। चौकी सराय के व्यापारी गुलजार ने बताया कि कारोबार कम ही रहा।
शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहने के कारण लोगों ने रक्षाबंधन के लिए भी खरीदारी की। सुबह से लेकर शाम तक नेहरू मार्केट, चौकी सराय, रायवाला बाजार, मोरगंज और शहीदगंज बाजार में भीड़ रही। बहनों ने राखियां खरीदीं तो भाइयों ने मिठाई और गिफ्ट आइटम खरीदे। मिठाई कारोबारी गौरव अरोड़ा ने बताया कि मिठाई की अपेक्षा लोगों ने गिफ्ट आइटम जैसे जूस के पैकेट, चॉकलेट और बिस्कुट पैक खरीदने को तवज्जो दी। चौकी सराय के निकट सौंदर्य प्रसाधन के सामान के कारोबारी कलीम अहमद ने बताया कि महिलाओं ने चूड़ी, मेहंदी, क्रीम, नेल पॉलिश, लिपिस्टक, हेयर कंडीश्नर आदि सामान खरीदा, लेकिन पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बाजार मंदा रहा। रायवाला बाजार के कपड़ा कारोबारी बिट्टू मिगलानी का कहना है कि कोरोना काल में बाजार पूरी तरह प्रभावित हुआ है। बीते वर्ष की अपेक्षा 40 प्रतिशत ही कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हुआ पालन
सहारनपुर। बाजारों में भीड़ रही और कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होता नजर आया। दुकानों में एक साथ पांच से दस लोग सामान खरीदते हुए दिखे, जबकि कोरोना को लेकर शासन व प्रशासन के निर्देश हैं कि एक समय में दुकान के अंदर दो या तीन से ज्यादा ग्राहक न रहे, लेकिन नियमों का पालन होता नहीं दिखा।
त्योहारों को लेकर पुलिस चौकस
सहारनपुर। ईद और रक्षाबंधन को लेकर पुलिस सतर्क है। शहर के प्रमुख चौराहा घंटाघर, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, चौक फव्वारा, दालमंडी पुल, चौकी सराय, पुल कंबोहान पर पुलिस तैनात रही। इसके अलावा सुबह और शाम के समय चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
- बीते वर्ष से कम हुई बकरों की बिक्री
सहारनपुर। शहर के कंबोहान पुल पर बकरा मार्केट लगता है। खेड़ा अफगान निवासी इमरान ने बताया कि वह सुबह ही बकरे बेचने आए थे। ग्राहक कम कीमत दे रहे हैं, जिस कारण बकरे बिक नहीं पाए। इस्लामनगर निवासी आजम सफेद रंग के दो बड़े बकरे लेकर पहुंचा। दोनों बकरों की कीमत 1.40 लाख रुपये लगाई, लेकिन ग्राहक तैयार नहीं हुए। इसी तरह नकुड़ निवासी शारिक और गंगोह निवासी मंजूर हसन भी मायूस नजर आए। बकरे खरीदने पहुंचे मोहम्मद असलम और इकबाल ने बताया कि कोरोना काल में आर्थिक कमजोरी आई है, जिस कारण महंगा जानवर नहीं खरीद पा रहे हैं।

सहारनपुर में ईद पर नक्खासा बाजार में चूडिया पहनती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में ईद पर शहीदगंज में खरीदारी करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR