फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bakiyu's picketing continued on the toll plaza for the fifth day

पांचवें दिन भी टोल प्लाजा पर जारी रहा भाकियू का धरना

Sat, 05 Jun 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bakiyu's picketing continued on the toll plaza for the fifth day
सरसावा टोल प्लाजा पर भाकियू के धरने के दौरान हुक्का गुड़गुडाते किसान - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन द्वारा आंदोलन लगातार जारी है। टोल टैक्स प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे यूनियन कार्यकर्ताओं ने चेताया कि जब तक काले कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते, तब तक वे धरने से नहीं उठेंगे। उधर डीएम और कप्तान भी शनिवार को धरना स्थल पर पहुंचे। जहां वे आधा घंटा तक टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम में बैठकर लौट गए।
विज्ञापन

शनिवार को नव विकसित राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरसावा क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा पर पांचवें दिन भी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। ब्लॉक अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह ने कहा कि किसान कड़ी धूप, बरसात और सर्दी की परवाह न करते हुए खेत में पसीना बहाकर मेहनत से रोजी-रोटी कमाता है। किसान केंद्र सरकार का मोहताज नहीं है और अपना हक लेना भी जानता है। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है, इसीलिए किसान उसका विरोध कर रहे हैं। सरकार को चाहिए कि किसानों की मांग को माने तथा काले कृषि कानूनों को वापस ले नहीं तो किसान धरने से नहीं हटेंगे। धरने पर जिलाध्यक्ष चौ चरण सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, जिला उपाध्यक्ष डा राजबीर कांबोज, बबलु भैरमऊ, संजय चौधरी, लाड्डी, हरि सिंह, अनूप सिंह, निर्भय फौजी आदि रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चनप्पा, एसपी देहात अतुल शर्मा, एसडीएम नकुड़ हिमांशु नागपाल सुबह के वक्त टोल प्लाजा पहुंचे। जहां वे करीब आधा घंटा तक टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम में बैठ कर किसानों से बात किए बिना लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed