फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bakiu Tomar performed on Collectorate, submitted memorandum

भाकियू तोमर ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sat, 28 Nov 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bakiu Tomar performed on Collectorate, submitted memorandum
किसानो के प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
भाकियू तोमर ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर। नए कृषि कानूनों को वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर हुुई पानी की बौछार और आंसू गैस का प्रयोग अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करना प्रत्येक भारतीय का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराने, सरसावा के रायपुर रोड पर स्थित तालाब की सफाई कराने, सड़क दूधली में लगे बिजली के ट्रांसफारमर की क्षमता बढाने, जीवाला मुस्तकम में नाला बनवाने, बिहारीगढ़ में बाहरी लोगों के खनिज सामग्री ढोने वाले डंपरों पर रोक लगाने आदि मांग भी की। इस दौरान चौधरी सुदेशपाल, राव मोहसीन, सतपाल, रहीस मलिक, शाहिद अंसारी, सचिन चौधरी, श्याम सिंह राणा, शहजाद, लुकमान, बिलाल, अनिल राणा, हाजी नसीम, फरमान, सुशील चौधरी, अजय पुण्डीर, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, भाकियू (भानू) के कार्यकर्ताओं ने भी जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए सड़कों पर खोदे गए गड्ढे लोकतंत्र को मुुंह चिढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने किसानों पर हुई कार्रवाई पर रोष जताया। उन्होंने किसानों के संघर्ष में भाकियू भानू उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष इरफान, शिवकुमार, सरफराज अली, आकिल तोमर, सदाकत, प्रतीक सैनी, रजत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed