{"_id":"5f6a3f4f8ebc3e733844d73e","slug":"bakiu-s-strike-at-block-headquarters-saharanpur-news-mrt5026134100","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का ब्लाक मुख्यालय में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का ब्लाक मुख्यालय में धरना
विज्ञापन
गंगोह ब्लाक में धरने को संबोधित करते ब्लाक अध्यक्ष बृजपाल सैनी
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह/ नकुड़ (सहारनपुर)। मांगे पूरी नहीं होने पर मंगलवार को भाकियू ने निर्धारित कार्यक्रमानुसार ब्लाक कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। हालांकि बाद में बीडीओ के मांगे जल्द पूरी कराने के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
धरने पर ब्लाक अध्यक्ष बृजपाल सैनी ने कहा 15 सितंबर को गंगोह बीडीओ को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इनमें से एक भी मांग पूरी नहीं की। इन मांगों को मनवाने को अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया है। इस दौरान बीडीओ विजय कुमार तिवारी और एडीओ प्रमोद कुमार को भी किसानों ने अपने बीच बैठा लिया। करीब दो घंटे चले धरना-प्रदर्शन के बाद बीडीओ ने जल्द ही सभी मांगे पूरी कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। इसकी अध्यक्षता फूल सिंह ने की। संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। इसमें डॉ. ओमपाल, मेहरबान कुरैशी, अरविंद, जहांगीर, भंवर सिंह, हाजी तहसीन, सलीम, जिशान, सतीश, जगदीश, रियासत, इसरार, इमरान, अली शान, पहल सिंह, शब्बीरा, सोमपाल, प्रताप, बिजेंद्र, इंसार, बाबू, आरिफ, इनायत, मतलूब, नसीम अहमद, मुल्की, नाथीराम, अफजाल आदि रहे।
नकुड़ ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में जिला महासचिव अशोक कुमार और युवा विंग के प्रदेश महासचिव मेवाराम चौधरी ने कहा कि सरकार ने किसान विरोधी कानून पास किया है। इस बिल से किसान बर्बाद होगा। कहा कि कृषि अध्यादेश के विरोध में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आने वाली 25 तारीख को भाकियू की नकुड़, गंगोह और सरसावा ब्लाक इकाई सरसावा के शाहजहांपुर में चक्का जाम करेगी तथा प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें कमलेश, संजय चौधरी, प्रदीप ठाकुर, डॉ इदरीश अहमद, वीर सिंह, सुरेंद्र, संजय सिरसका, योगेश कुमार रहे।