{"_id":"66b7be0b07eaa1a3ba0ad964","slug":"bajrang-dal-workers-reached-the-police-station-to-uncover-the-murder-of-a-bank-employee-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-129215-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बैंक कर्मी की हत्या के खुलासे को थाने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बैंक कर्मी की हत्या के खुलासे को थाने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता
विज्ञापन
नानौता। बैंक कर्मी की हत्या के बाद रजबहे में फेंके गए शव के मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी गंगोह से मिलकर घटना के जल्द खुलासे की मांग की।
शनिवार को राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष विकास सैनी, जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल पंकज लोधी, अरुण गुप्ता, डॉ. अजय सैनी, विराट सैनी, अंकित सैनी, संजू कुमार, मोहर सिंह, सतबीर आदि थाना नानौता पर पहुंचे। उन्होंने पांच दिन पूर्व गंगोह के मोहल्ला मखदूमजहां निवासी बैंक कर्मी अंकित कुमार की हत्या के बाद शव को नानौता क्षेत्र के गांव दादनपुर स्थित रजबहे में फेंकने की घटना के जल्द खुलासे की मांग की। सीओ गंगोह शशिप्रकाश शर्मा ने आश्वासन देते हुए बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।