फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bajrang Dal workers demonstrated in Behat regarding hand pump case in Saharanpur

सहारनपुर: हैंडपंप उखाड़ने के मामले में गरमाई सियासत, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 07 Jun 2021 12:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Jun 2021 12:18 PM IST
सार

हैंडपंप उखाड़ने के मामले में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस विधायकों के बाद अब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Bajrang Dal workers demonstrated in Behat regarding hand pump case in Saharanpur
हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के कस्बा बेहट में हैंडपंप उखाड़ने के मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है। सोमवार यानी आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बेहट पहुंचकर प्रदर्शन किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। 

विज्ञापन


बजरंग दल मेरठ प्रांत संयोजक विकास त्यागी सहित अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि हैंडपंप रास्ते के बीच में आ रहा था, प्रशासन ने जांच कराकर ही हैंडपंप को उखड़वाया है। इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए धरना दिया। उनकी मांग है कि किसी के दबाव में आकर उस स्थान पर अब दोबारा से हैंडपंप ना लगाया जाए। इस संबंध में बजरंग दल पदाधिकारियों ने एसडीएम बेहट दीप्ति देव को ज्ञापन सौंपा है। इससे पहले रविवार को कांग्रेस विधायकों ने हैंडपंप उखाड़ने के विरोध में धरना दिया था। 
विज्ञापन


उधर, भीम आर्मी भी मैदान में कूद गई और धरना शुरू कर दिया। भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि हैंडपंप पुनः उसी स्थान पर लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed