{"_id":"60bdc130589471282d3bbc5d","slug":"bajrang-dal-workers-demonstrated-in-behat-regarding-hand-pump-case-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: हैंडपंप उखाड़ने के मामले में गरमाई सियासत, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: हैंडपंप उखाड़ने के मामले में गरमाई सियासत, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Mon, 07 Jun 2021 12:18 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:18 PM IST
सार
हैंडपंप उखाड़ने के मामले में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस विधायकों के बाद अब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के कस्बा बेहट में हैंडपंप उखाड़ने के मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है। सोमवार यानी आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बेहट पहुंचकर प्रदर्शन किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन
बजरंग दल मेरठ प्रांत संयोजक विकास त्यागी सहित अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि हैंडपंप रास्ते के बीच में आ रहा था, प्रशासन ने जांच कराकर ही हैंडपंप को उखड़वाया है। इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए धरना दिया। उनकी मांग है कि किसी के दबाव में आकर उस स्थान पर अब दोबारा से हैंडपंप ना लगाया जाए। इस संबंध में बजरंग दल पदाधिकारियों ने एसडीएम बेहट दीप्ति देव को ज्ञापन सौंपा है। इससे पहले रविवार को कांग्रेस विधायकों ने हैंडपंप उखाड़ने के विरोध में धरना दिया था।
विज्ञापन
उधर, भीम आर्मी भी मैदान में कूद गई और धरना शुरू कर दिया। भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि हैंडपंप पुनः उसी स्थान पर लगाया जाए।
विज्ञापन