फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bajrang Dal workers create ruckus over cow slaughter

Saharanpur News: गोकशी पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा

Sun, 24 Nov 2024 02:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 24 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers create ruckus over cow slaughter
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के सरकड़ी गांव में गाय को चोरी कर गोकशी करने का मामला सामने आया है। गोकशी पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात सरकड़ी निवासी रामकुमार धीमान की गाय को घेर से चोरी कर लिया गया। उन्हें गाय चोरी होने का पता तब लगा जब वह घेर में गए थे। रात में कई घंटों तक गाय की तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं लग पाया। शनिवार सुबह फिर गाय को ढूंढा गया। लोगों ने आसपास खेतों में जाकर देखा। इस दौरान शिवम सैनी के खेत में गाय के अवशेष पड़े मिले। गाय की पहचान कराई गई तो रामकुमार धीमान की निकली। अवशेष देखकर लगा कि गोतस्करों ने रात के समय गोकशी की घटना को अंजाम दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पता लगते ही बजरंग दल कार्यकर्ता भी गांव पहुंच गए, जिन्होंने गोकशी की घटना पर हंगामा कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बजरंग दल के विभाग संयोजक हरीश, शक्ति राणा, शिवम, प्रशांत, राहुल ने कहा कि क्षेत्र में गोकशी की घटना लगातार बढ़ रही है। गोकशी पर अंकुश लगाने के लिए कई बार प्रशासन से मिले। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गोकशी मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed