{"_id":"655cefb9c53b5135b608ed71","slug":"bajoria-roads-circle-rate-is-highest-in-the-metropolis-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-13391-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाजोरिया रोड का सर्किल रेट महानगर में सबसे अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाजोरिया रोड का सर्किल रेट महानगर में सबसे अधिक
Tue, 21 Nov 2023 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
- देहरादून चौक से अस्पताल चौक तक 1.59 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर सर्किल रेट प्रस्तावित
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सर्किल रेट को बाजारी मूल्य के समतुल्य बनाने के लिए नए सर्किल रेट प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें देहरादून चौक से अस्पताल चौक तक भूमि का सर्किल रेट जनपद में सबसे अधिक है। सड़क के किनारे इसका सर्किल रेट 1.56 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित किया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं रजनीश कुमार मिश्र ने प्रस्तावित सर्किल रेट पर जन सामान्य से 28 नवंबर तक आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। पुनरीक्षित दर सूची को अनुमोदन पांच दिसंबर को होगा।
स्टांप एवं निबंधन विभाग ने जनपद में जमीन के प्रस्तावित सर्किल रेट जारी किए हैं। इसमें अस्पताल चौक से खान आलमपुरा यार्ड तक सड़क के किनारे सर्किल रेट को 86 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर एक लाख रुपये प्रस्तावित किया है। जीपीओ रोड का सर्किल रेट 53 हजार रुपये से बढ़ाकर 64 हजार रुपये प्रस्तावित किया गया है। देहरादून रोड पर घंटाघर से एसएएम इंटर कॉलेज तक सर्किल रेट 88 हजार से बढ़ाकर 1.06 लाख रुपये, गुरुद्वारा रोड पर 41 हजार से बढ़ाकर 49 हजार रुपये प्रस्तावित है।
कोर्ट रोड पर घंटाघर से कचहरी पुल के दोनों तरफ सर्किल रेट एक लाख रुपये से बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये, कचहरी पुल से कलक्ट्रेट तक 1.15 लाख से बढ़ाकर 1.38 लाख रुपये, कलक्ट्रेट से हकीकत नगर तिराहे तक 80 हजार बढ़ाकर 96 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर सर्किल रेट प्रस्तावित किया गया है। सिविल कोर्ट के सामने वाली रोड का सर्किल रेट 1.06 लाख रुपये से 1.27 लाख रुपये प्रस्तावित हैं। दिल्ली रोड पर कलक्ट्रेट से हसनपुर रजबहे तक एक लाख से 1.20 लाख रुपये, हसनपुर से शक्ति पंप तक 70 हजार से 84 हजार रुपये, शक्ति पंप से पार्श्वनाथ सिटी तक का सर्किल रेट 42 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रस्तावित किए गए हैं। जैन काॅलेज रोड का सर्किल रेट 70 हजार रुपये से बढ़ाकर 84 हजार रुपये, मल्हीपुर रोड पर 35 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये हसनपुर चुंगी से आईटीसी तक 40 हजार से बढ़ाकर 48 हजार रुपये प्रस्तावित है। आवास विकास काॅलोनी का सर्किल रेट 96500 से 115800 रुपये और शहीद भगत सिंह नगर का 50 हजार रुपये से 60 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
- वर्जन
प्रस्तावित सर्किल रेट पर कोई भी व्यक्ति 28 नवंबर शाम पांच बजे तक अपनी आपत्ति एवं सुझाव दे सकता है। इसके निस्तारण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 30 नवंबर को बैठक होगी। पुनरीक्षित दर सूची का अनुमोदन पांच दिसंबर को होगा। - रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।