{"_id":"618abb784fae2f6b903345d0","slug":"bahujan-samaj-party-is-the-party-that-takes-everyone-along-mp-saharanpur-news-mrt564171687","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है बहुजन समाज पार्टी : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है बहुजन समाज पार्टी : सांसद
लिंक रोड़ स्थित कैंप कार्यालय एक दिवसीय बसपा कैडर कैंप में विचार रखते सांसद हाजी फजलुर्रहमान
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि मिशन है, जो सबको साथ लेकर चलता है। सभी का हित बहुजन समाज पार्टी ही में संभव है। वह मंगलवार को उनके निवास पर आयोजित कैडर कैंप में पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। अब हमें पूरी निष्ठा के साथ तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिकों का वोट बनवाने का काम करें। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से तंग आ चुकी है। सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। ऐसे में जनता फिर से बहनजी के शासन को याद कर रही है। जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जी और जान से जुट जाने की अपील की। कैंप में सेक्टर प्रभारी राजकुमार गौतम, डॉ. सुभाष चंद्रा, मीडिया प्रभारी एस आलम, प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। कैंप में महानगर महामंत्री राजेश गुलाटी, मोहम्मद उस्मान, पार्षद अब्दुल खालिक, अहतेशाम, रिहान खान, मोहम्मद अर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।