फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Badshahi river bridge connecting three states is ready

Saharanpur News: तीन राज्यों को जोड़ने वाला बादशाही नदी का पुल बनकर तैयार

Mon, 17 Feb 2025 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Badshahi river bridge connecting three states is ready
मिर्जापुर में बादशाहीबाग नदी पर तैयार हुआ पुल। संवाद
सहारनपुर, मिर्जापुर। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे से पंजाब, हिमाचल और हरियाणा को जोड़ने वाले रहणा-बादशाहीबाग मार्ग की बादशाहीबाग नदी पर 11.44 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनकर तैयार हो गया है। इसी के साथ क्षेत्रीय लोगों की दो दशक से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। इससे क्षेत्रीय ग्रामीणों तथा हथनीकुंड बैराज सहित महत्वपूर्ण खारा जल विद्युत परियोजना के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

बादशाही बाग से खारा स्थित जल विद्युत परियोजना की दूरी 10 किलोमीटर है। यह सड़क मार्ग गांव मगनपुरा, आरिफपुर, जानीपुर, फैजाबाद, रहणा, फतेहपुर टांडा की 25 हजार से भी अधिक आबादी का मुख्य रास्ता है। खारा जल विद्युत परियोजना और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की काॅलोनी में रहने वालों सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी इसी मार्ग का प्रयोग करना पड़ता है। यह रास्ता पंजाब, हिमाचल, हरियाणा की सीमा को जोड़ता है।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में बादशाहीबाग नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन ठप हो जाता था और ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट जाता था।
अब इस नदी पर पुल बनकर तैयार हो गया है। इसका शिलान्यास प्रदेश सरकार के लोनिवि राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने किया था। एक वर्ष चार माह में यह बनकर तैयार हो गया है। अप्रोच रोड को कच्चा बना कर तैयार कर दिया गया है। केवल इस पर बजरी और तारकोल डलना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बह गया था रपटा, जान जोखिम में डाल करते थे नदी पार : पूर्व में इस नदी पर रपटा बना था लेकिन भारी बारिश के कारण नदी में उफान आने पर यह बह गया था। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से लोग दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों को पानी में से निकालने की कोशिश करते थे। वहीं ग्रामीणों को विकासनगर हाईवे तक पहुंचने के लिए कई कई घंटों तक बरसात का पानी उतरने का इंतजार करना पड़ता था।

अब पुल बनने से बारिश के मौसम में नदी में बाढ़ आने के बाद भी ग्रामीण पुल के माध्यम से दूसरे पार जा सकेंगे। फैजाबाद के प्रधान इनायत चौधरी, जिला पंचायत सदस्य ताहिर पहलवान, सोबान चौधरी, फारुख चौधरी, मुकरा चौधरी, लवेश गुप्ता आदि का कहना है कि पुल बनने से उनकी दशकों पुरानी मांग पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed