फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bad system, patients are upset

Saharanpur News: बदहाल व्यवस्था, मरीज परेशान

Fri, 04 Apr 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 04 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bad system, patients are upset
सहारनपुर के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में व्यवस्था ही बीमार है। हालात यह हैं कि इमरजेंसी वार्ड फुल है। वार्ड के एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। एक मरीज के करवट बदलने से दूसरे मरीज को परेशानी हो रही है। अस्पताल प्रबंधन अतिरिक्त बेड या वार्ड मुहैया कराने में नाकाम है। एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। मौसम बदलने से ओपीडी और इमरजेंसी में संक्रामक और मच्छरजनित बीमारियों का ग्राफ बढ़ गया है। वायरल बुखार, गले में खराश, सिर दर्द, उल्टी-दस्त, सर्दी-जुकाम होने पर अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। सूखी खांसी भी परेशान कर रही है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर बुखार के मरीज हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों से लेकर छोटे-छोटे क्लीनिकों तक में मरीजों का इलाज चल रहा है। बच्चे, बड़े और बुजुर्ग बुखार के कारण तप रहे हैं। सिर, सीने, पेट, आंखों और जोड़ों में दर्द के लक्षण के साथ लोग इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बुखार के बाद पीछा नहीं छोड़ रही कमजोरी: अस्पताल में कई-कई दिन तक बुखार से पीड़ित को कमजोरी, हाथ-पैरों में सूजन, थकान, दर्द और खुजली की बीमारी परेशान कर रही है। बुखार तो उनका ठीक हो जाता है, लेकिन बाद में शारीरिक परेशानी लगातार बनी रहती है।

शामली में रेलवे स्टेशन पर ई रिक्शाओं  से लगा जाम । संवाद

शामली में रेलवे स्टेशन पर ई रिक्शाओं से लगा जाम । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed