फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bad sold well during the wedding season, earned Rs 108.14 crore

Saharanpur News: शादियों के सीजन में खूब बिकी खराब, 108.14 करोड़ की हुई कमाई

Fri, 13 Dec 2024 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bad sold well during the wedding season, earned Rs 108.14 crore
सहारनपुर। शादियों के सीजन में शराब की खूब बिक्री हुई। आबकारी विभाग ने दो महीने में शराब बिक्री से 108.14 करोड़ रुपये की कमाई की। 23,62,106 लीटर देशी शराब की खपत हुई, जबकि 7,77,146 अंग्रेजी की बोतल बिकीं। बीयर की 14,29,423 कैन को लोग गटक गए। हालांकि, बियर की बिक्री अक्तूबर के मुकाबले नवंबर माह में घटी है।
विज्ञापन

जिले में शराब की 372 दुकानें हैं। इनमें 175 देशी शराब, 96 अंग्रेजी शराब और 101 बीयर की दुकान शामिल हैं। 12 नवंबर से शादियों का सीजन शुरू हो गया था। शादियों में जहां धूम-धड़ाका हुआ, वहीं शराब की बिक्री में भी उछाल आया।
विज्ञापन

हालत यह रहा कि शराब की दुकानों पर भीड़ लगी। लोगों ने शादी के लिए शराब खरीदी, जिससे विभाग के राजस्व में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी हुई।
आबकारी विभाग के अनुसार अक्तूबर में 11,85,206 लीटर देशी शराब की लगी। नवंबर में खपत कम हुई और 11,76,900 लीटर देशी शराब की बिक्री हो पाई।
अंग्रेजी शराब की बिक्री में इजाफा हुआ। अक्तूबर में अंग्रेजी की 3,84,111 बोतल बिकी, जबकि नवंबर में बढ़कर 3,93,035 तक पहुंच गई। अक्तूबर में बीयर की 7,19,950 कैन की बिक्री की गई। नवंबर में 7,09,573 कैन पी गई। अक्तूबर में शराब बिक्री से राजस्व का आंकड़ा 54.10 करोड़ रुपये रहा, जबकि नवंबर में 54.04 करोड़ रुपये शराब बिकी। विभाग का मानना है कि इन दोनों महीनों में शराब की अधिक बिक्री होती है। नए साल पर राजस्व में और अधिक बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed